iPhone 15 Series के लॉन्च से पहले किस iPhone को खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां जानें
iPhone 15 Series: आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) जल्द ही अपने नए सीरीज आईफोन 15 को लॉन्च करने वाली है। जिसके तहत कंपनी अपने चार नए हैंडसेट को एक साथ पेश करेगी। अगले महीने 12 सितंबर 2023 को इसे लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।जिसे कंपनी कई बड़े बदलाव के साथ ला सकती है। लेकिन इससे पहले अगर आप आईफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, कि किस आईफोन को लेना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस खबर में बताई गई कीमत फ्लिपकार्ट के आधार पर है। फ्लिपकार्ट इन आईफोन्स पर बंपर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर कर रहा है।
Apple iPhone 14 Pro
आईफोन 14 प्रो को आप डिस्काउंट के तहत 1,19,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। कंपनी ने इसे प्रीमियम मेटल ग्लास बिल्ड के साथ पेश लॉन्च किया है। मार्केट में मौजूद आईफोन में यह बेस्ट आईफोन है। वहीं अगर आप बड़ी स्क्रीन वाला फोन चाहते हैं तो iPhone 14 Pro Max को देख सकते हैं।

Apple iPhone 14
एप्पल के आईफोन 14 जिसे आप महज 67,999 रुपये खरीद सकते हैं। यह फोन शानदार डिजाइन और बेहतर प्रोसेसर के साथ आता है। वैसे तो देखने में यह हैंडसेट iPhone 13 जैसा ही है, लेकिन कंपनी ने आईफोन 14 में कई बदलाव किए हैं।
Apple iPhone 13
आईफोन 13 को 59,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरियंट को 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लाया गया है। आईफोन 12 के मुकाबले iPhone 13 को बेहतर कैमरा सेटअप और तगड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है।

Apple iPhone 12
एप्पल के आईफोन 12 को आप 51,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो आईफोन लेना चाहते हैं और उनका बजट 50,000 रुपये के आसपास है।यह आईफोन 5G कनेक्टिविटी, प्रीमियम डिजाइन, OLED स्क्रीन, MagSafe वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो पहली बार आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए iPhone 12 बेहतरीन ऑप्शन है।
Apple iPhone 11
इसके अलावा आईफोन 11 जिसे केवल 41,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 41,999 रुपये है। आपको बता दें, iPhone 11 में 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा। यह हैंडसेट 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और IPS डिस्प्ले के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








