किस iPhone को मिलेगा Apple Intelligence का सपोर्ट, यहां देखे लिस्ट
Apple ने जून में हुए अपने WWDC इवेंट में हमें iOS और इसके AI फीचर्स, जिन्हें Apple Intelligence के नाम से जाना जाता है। इनके बारे में शुरुआती जानकारी दी थी। इन फीचर्स में ऑन-डिवाइस इमेज जनरेशन, ChatGPT-Powered Siri, कॉल को अपने आप रिकॉर्ड करने जैसी क्षमताएं शामिल थी।
जब क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी नई सुविधाएं पेश करती है, तो वे आमतौर पर कई iPhone के उपलब्ध होती है, जिसे दो से तीन साल पुराने Apple डिवाइस वाले यूजर्स भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और उसकी क्षमताओं का एक्सपीरियंस कर सकते हैं। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा।

iOS 18 अपडेट 20 से अधिक iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है, लेकिन इस अपडेट की क्रीमी लेयर Apple Intelligence केवल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ही देखने को मिलेगी। खबरों के मुताबिक, Apple Intelligence की सुविधा iPhone 15 और iPhone 15 Plus में देखने को नहीं मिलेगी।
क्या है इसके पीछे की वजह
कंपनी की तरफ से इसके पीछे की वजह का ऑफिशियली खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह हार्डवेयर/ कम्प्यूटेशन लिमिटेशन्स की वजह से किया जा रहा है। Apple Intelligence में मौजूद कुछ खासियतों को सक्षम करने के लिए डिवाइस में एक स्ट्रॉन्ग NPU वाला प्रोसेसर और कम से कम 8GB रैम होना चाहिए, जो कि iPhone 15 और पिछले मॉडल में मौजूद नहीं है।
यहां देखें लिस्ट
इन डिवाइस को Apple Intelligence का सपोर्ट नहीं मिलेगा।
iPhone 15
iPhone 15 Plus
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone 14 Pro
iPhone 14 Pro Max
iPhone 13
iPhone 13 Mini
iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max
iPhone 12
iPhone 12 Mini
iPhone 12 Pro
iPhone 12 Pro Max
iPhone 11
iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro Max
iPhone XS
iPhone XS Max
iPhone XR
iPhone SE (2nd generation or later)
iPhone 16 में मिलेंगी सभी सुविधाएं
लेकिन अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के साथ ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। इस सीरीज के सभी 4 मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को A18 चिप पावर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसमें Apple Intelligence को ऑनबोर्ड करने के लिए 8GB रैम के साथ सभी जरूरी चीजों को जोड़ा जाएगा।
iPads और Mac में होगी Apple Intelligence की सुविधा
Apple Intelligence सभी iPads और Mac के लिए भी उपलब्ध होगा, जो कि Apple Silicon M1 या नए चिप द्वारा संचालित हैं। इसमें पहला M सीरीज चिप पावर्ड MacBook Air और M1/M2 चिप द्वारा पावर्ड किफायती Mac Mini का भी नाम शामिल है।
क्या काम करता है Apple Intelligence
Apple Intelligence यूजर्स को एक सिम्पल स्कैच को आर्ट में बदलने की अनुमति देता है। इसके साथ ही यह अपने खुद की कस्टम एनिमेटेड इमेजेस बनाने की कैपिसिटी भी देता है, जिसे Genmoji के रूप में जाना है। इसके अलावा लेटेस्ट Siri, Apple Intelligence का मुख्य आकर्षण है, जो कि ChatGPT द्वारा संचालित होता है और यूजर्स को हर तरह की संभंव प्रतिक्रिया देने में मदद करता है।


Click it and Unblock the Notifications








