Home
Mobile

Lava Agni 3 5G और Lava Blaze Curve 5G में से कौन है ज्यादा किफायती, यहां जानें

Lava Agni 3 5G vs Lava Blaze Curve 5G: आज Lava ने अपना Agni 3 5G फोन भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। ये फोन दाम में किफायती होने के साथ ही फीचर्स में भी दमदार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Lava ने इसी साल एक और किफायती फोन पेश किया था, जिसका नाम Lava Blaze Curve 5G है।

यहां हम आपके लिए Lava Agni 3 5G और Lava Blaze Curve 5G फोन की सारी डिटेल्स लेकर आए हैं, ताकि आपको ये जानने में आसानी हो कि इन दोनों फोन में से आपके लिए कौनसा ऑप्शन सही है। दोनों फोन के दाम कम होने के बाद इनमें काफी अच्छे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो कि आपको अपनी ओर खींच सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन किफायती है।

Lava Agni 3 5G और Lava Blaze Curve 5G में से किसे खरीदें

Agni 3 5G और Blaze Curve 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास में है। बात करें Lava Blaze Curve 5G की तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटेनस को सपोर्ट करती है। इसकी स्क्रीन HDR 10+ सपोर्ट के साथ आती है।

प्रोसेसर: Lava Agni 3 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। Lava Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है। Lava Blaze Curve 5G में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन भी Lava Agni 3 5G की तरह दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज में आता है।

कैमरा: Agni 3 5G फोन में OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Blaze Curve 5G में 64MP + 8Mp+ 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यानी की कैमरा में तुलना करें तो Agni 3 5G बेहतर कैमरा क्वालिटी प्रदान करता है।

बैटरी: Agni 3 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava Blaze Curve 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ी गई है।

अन्य खूबियां: बता दें कि Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यूजर्स को इसमें दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक USB टाइप-सी पोर्ट और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट आदि मिल रहा है। Lava Blaze Curve 5G फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। लेकिन इसमें एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 का भी अपडेट मिलेगा।

कीमत: Lava Agni 3 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया है। यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट 22,999 और 256GB वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में मिलेगा। बिना चार्जर के इस मॉडल को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बात करें Lava Blaze Curve 5G फोन की कीमत की तो इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we have brought for you all the details of Lava Agni 3 5G and Lava Blaze Curve 5G phones, so that it becomes easier for you to know which of these two phones is the right option for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X