IPL देखने के लिए बेहतरीन डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन कौन?

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 31 मार्च को शाम 6 बजे से शुरू किया गया । क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मैच को ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। अगर आप इसे अपने स्मार्टफोन पर देखना चाहते हैं तो आपको Jio Cinema ऐप इंस्टॉल करना होगा। हालाँकि, अगर आप अपने स्मार्टफोन पर आईपीएल 2023 के मैच को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके फोन का डिस्प्ले बेहतरीन होना चाहिए। यहां आईपीएल 2023 देखने के लिए कुछ अच्छे डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के नाम बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
मौजूदा समय में Samsung Galaxy S23 Ultra 5G अमेजन पर 1,24,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। गैलेक्सी S23 अल्ट्रा (12GB + 256GB) 120Hz रिफ्रेस रेट के साथ 6.8 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5000mAH की बैटरी भी है।
Apple iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन
Apple iPhone 14 Pro Max का 128GB वैरिएंट मौजूदा समय में अमेजन पर 1,28099 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेस रेट के साथ 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है और यह एक शानदार बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है।

Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन
Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन में WQHD+ 6.73 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz की रिफ्रेश रेट और 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में 4820mAh की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो इसे आप Amazon पर 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 7 Pro स्मार्टफोन
Google Pixel 7 Pro स्मार्टफोन फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। Pixel 7 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। मौजूदा समय में अमेजन पर इसकी कीमत 73990 रुपये (12GB+128GB) है।
iQOO 9 5G स्मार्टफोन
iQOO 9 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अमेजन पर 42,990 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है और इसमें 4350mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








