Home
Mobile

Pixel 7a और OnePlus 11R में से कौन सा फोन भारत में खरीदने लायक है, जानिए यहां

Pixel 7a और OnePlus 11R में से कौन सा फोन भारत में खरीदने लायक है

भारत में Pixel 7a को लॉन्च कर दिया गया है और अगर उनके पास HDFC बैंक कार्ड है तो लोग इसे फ्लिपकार्ट के जरिए से लगभग 40,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इस रेंज में कुछ और 5जी फोन भी उपलब्ध हैं। बता दें कि Pixel 7a और OnePlus 11R समान कीमत के साथ सेल पर उपल्बध है। अब इन दोनो फोन में से कौन सा 5G फोन बेहतर ऑप्शन होगा, इसे जानने के लिए हम Pixel 7a और OnePlus 11R की तुलना करते है। तो चलिए जानते हैं।

Pixel 7a और OnePlus 11R: भारत में कीमत

दोनों 5G फोन कमोबेश एक ही कीमत पर उपलब्ध हैं। Pixel 7a को भारत में 43,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन, फ्लिपकार्ट पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ता नए Google फोन को 39,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकेंगे। वहीं OnePlus 11R को देश में 39,476 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Pixel 7a और OnePlus 11R: डिजाइन

OnePlus फोन की तुलना में Pixel 7a ज्यादा प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। पहली नजर में, कोई सोच सकता है कि पिक्सेल फोन में ग्लास बैक है, लेकिन इसमें चमकदार बैक पैनल के साथ एक बेहतरीन प्लास्टिक लगा हुआ है।

OnePlus 11R में पीछे की तरफ एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के साथ एक ग्लास बैक भी है। ऐसा लग सकता है कि हैंडसेट के पीछे बनावट वाली सतह है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको थोड़े चमकदार प्रभाव के साथ पीछे की तरफ मैट फिनिश मिलता है। इसमें Pixel 7a के विपरीत गोल कोने हैं, जिसमें चौकोर किनारे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि यह ज्यादा स्क्रीन स्पेस प्रोवाइट करता है। वनप्लस फोन एक आकर्षक डिजाइन भी प्रदान करता है और यह ब्लैक कलर में क्लासिक दिखता है। फोन के वॉल्यूम स्टेटस को आसानी से एडजस्ट करने के लिए इसमें अलर्ट स्लाइडर भी है।

Pixel 7a और OnePlus 11R में से कौन सा फोन भारत में खरीदने लायक है

दोनों फोन में हेडफोन जैक नहीं है। इसलिए, इन उपकरणों के साथ केस का यूज करना बेहतर है। OnePlus फोन की तुलना में Pixel 7a खरीदने का फायदा यह है कि यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, इसलिए बारिश के मौसम में किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारी राय में, Pixel फोन की बिल्ड क्वालिटी ज्यादा मजबूत है।

Pixel 7a और OnePlus 11R: कैमरा

Pixel 7a के साथ आपको बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस मिलेगी। जहां तक ​​​​कैमरा स्पेक्स की बात है, तो Pixel 7a OIS सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा स्पोर्ट करता है। यह 13-मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वनप्लस फोन के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं। सेटअप में 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा शामिल है, जो 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Pixel 7a और OnePlus 11R: बैटरी

OnePlus 11R फास्ट चार्जर के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। यह फोन के साथ 100W का चार्जर देता है। Google चार्जर प्रदान नहीं करता है। Pixel 7a में हुड के नीचे 4,385mAh की छोटी बैटरी दी गई है। हालाँकि, Pixel फोन का बैटरी ऑप्टिमाइजेशन OnePlus से बेहतर है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Both the 5G phones are available at more or less the same price. Pixel 7a has been launched in India with a price of Rs 43,999. But, with a Rs 4,000 bank discount offer available on Flipkart, consumers will be able to buy the new Google phone at an effective price of Rs 39,999. Whereas OnePlus 11R can be bought in the country for Rs 39,476.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X