Home
Mobile

iQoo Neo 7 और Poco X5 Pro 5G में कौन सा फोन बेस्ट, स्पेक्स, कैमरा, कीमत

iQoo Neo 7 और Poco X5 Pro 5G में कौन सा फोन बेस्ट

चीनी टेक्नोलॉजी दिग्गज iQoo ने हाल ही में गुरुवार को भारत में अपना फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन iQoo Neo 7 लॉन्च किया है। स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और बहुत कुछ के मामले में Poco X5 Pro 5G को कड़ी टक्कर देता है। अगर आप इसमें से कोई फोन लेने कि सोच रहे हैं, तो हम आपको बताएगें बेस्ट फोन कौन सा है।

iQoo Neo 7 बनाम पोको X5 प्रो 5G, भारत में कीमत

iQoo Neo 7 5G 128GB ROM के साथ 8GB रैम के लिए 29,999 रुपये की कीमत पर आता है । जबकि इसके 12GB रैम के साथ 256GB ROM की कीमत 33,999 रुपये है।

Poco X5 Pro को दो मॉडल में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है। दूसरा मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है।

iQoo Neo 7 और Poco X5 Pro 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर

iQoo Neo 7 5G एक डुअल सिम (नैनो) डिवाइस है जो एंड्रॉइड 13 बेस्ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 1300 एनआईटी पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 5G चिपसेट पर बेेस्ड है, जो माली G610 और 12GB तक LPDDR रैम के साथ है। इसमें 20GB तक एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट मिलता है।

iQoo Neo 7 और Poco X5 Pro 5G में कौन सा फोन बेस्ट

जबकि, Poco X5 Pro 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर एड्रेनो 642L GPU के साथ चलता है। इसमें 6.67-इंच Xfinity AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह एचडीआर10+ सपोर्ट प्रोवािट करता है और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की परत दी गई है। हैंडसेट 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज ऑफर करता है। पोको एक्स5 प्रो एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड कस्टम MIUI 14 पर चलता है।

iQoo Neo 7 बनाम Poco X5 Pro 5G कैमरा

IQoo Neo 7 5G में प्राइमरी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो शूटर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। जबकि पोको एक्स5 प्रो में तीन कैमरा सिस्टम है। 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ 108MP ISOCELL HM2 प्राइमरी सेंसर है। पोको का कहना है कि रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस हैंडसेट में फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। यह 120fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

iQoo Neo 7 और Poco X5 Pro 5G : बैटरी

iQoo, iQoo Neo 7 5G पर 120W फ्लैश चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी पैक करता है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट महज 10 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज कर सकता है। Poco X5 Pro में 5,000mAh की बैटरी है और यह 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 5 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

iQoo Neo 7 और Poco X5 Pro 5G : कनेक्टिविटी

iQoo Neo 7 256GB UFS3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, ओटीजी, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वहीं Poco X5 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo packs a 5,000mAh battery with support for 120W flash charging on the iQoo Neo 7 5G. The company claims that this handset can charge up to 50 percent battery in just 10 minutes. Poco X5 Pro packs a 5,000mAh battery and comes with 67W fast charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X