Home
Mobile

OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro में सबसे बेस्ट कौन सा फोन ?

OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro में सबसे बेस्ट कौन सा फोन ?

Redmi Note 12 ने 2022 के लास्ट में अपने कई वेरिएंट को लॉन्च किया था। इस दौरान Redmi Note 12 Pro को भी लॉन्च किया गया था। वहीं नवंबर में लॉन्च हुए OPPO Reno 9 को टक्कर देने के लिए यह काफी अच्छा है । ये दोनों डिवाइस कीमत के मामले में भी काफी अच्छे हैं। अगर आप इन दोनों फोन में से कोई एक लेना चाहते हैं तो आपको हम बताएंगे कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट है। तो चलिए जानते हैं।

OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro : डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इनमें कोई बदलाव नहीं है OPPO Reno 9 के डिस्प्ले की बात करें तो, इसके चारों ओर बेजेल्स और एक कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो ओप्पो रेनो 8 सीरीज पर पाया जाता है। बता दें कि यह सबसे पतले फोनों में से एक है 7.2 मिमी की मोटाई के साथ आता है। वहीं अब बात अगर Redmi Note 12 Pro की करें तो स्पीड एडिशन मोटा, हल्का और सस्ता है, इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी कम है। हालाँकि, यह IP53 सर्टिफाइड है जो इसे डस्ट रेजिस्टेंस बनाता है।

OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro में सबसे बेस्ट कौन सा फोन ?

OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro : डिस्प्ले

इन दोनों फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इनके कमोबेश एक ही लेवल पर हैं। इन फोन के पैनल काफी अच्छे हैं। OPPO Reno 9 में एक अरेबियन शेड्स वाला AMOLED पैनल, 1080 x 2412 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन, 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है। वहीं Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन में एक अरेबियन शेड्स के साथ 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, 1080 x 2400 पिक्सल का फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ इसमें आपको, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दिया गया है। लेकिन इसका फिंगरप्रिंट रीडर साइड-माउंटेड है। ध्यान दें कि Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन में स्टीरियो स्पीकर और एक ऑडियो जैक है, जबकि OPPO Reno9 में मोनो स्पीकर दिया गया है।

OPPO Reno 9 और Redmi Note 12 Pro : कैमरा और बैटरी

Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन में बेस्ट रियर कैमरे दिया गया है। इसमें 108 एमपी का मेन सेंसर, 8 एमपी अल्ट्रावाइड शूटर और 2 एमपी मैक्रो लेंस से बना ट्रिपल रियर कैमरा है। OPPO Reno 9 के साथ, आपको एक बेहतर सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसमें केवल 16 MP के बजाय 32 MP का रिज़ॉल्यूशन है। वहीं बैटरी की बात करें तो Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन में बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं OPPO Reno 9 में एक छोटी बैटरी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 12 launched several of its variants in the last of 2022. During this, Redmi Note 12 Pro was also launched. At the same time, it is good enough to compete with the OPPO Reno 9 launched in November.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X