भारत में 20,000 रुपये से कम में Realme के बेस्ट स्मार्टफोन्स
Realme mobile phones under 20000: अगर आप Realme के फैन हैं और 20 हजार रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे बढ़िया स्मार्टफोन की डिटेल्स बताएंगे, जो आपके बजट में फिट होंगे और बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं।
realme P1 Pro 5G:
इसमें 6.67 इंच की FHD+AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT 600 सेंसर + 2MP B&W सेंसर के साथ इसमें 16MP सेल्फी कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी, 45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आता है।

realme Narzo 70 Turbo:
रियलमी नार्जो 70 टर्बो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP पोट्रेट लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। इसे पावर देने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10 मिनट चार्ज करने पर 1.7 घंटे गेमिंग का दावा करती है।
realme Narzo 70 Pro:
रियलमी नार्ज़ो 70 प्रो 5जी में 6.67 इंच फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50MP सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट करता है। फोन में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 16MP Hynix Hi1634Q सेंसर मिलता है। इसे पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।
realme P1:
फोन में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 50MP का Sony LYT 600 sensor मेन कैमरा और 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का एक फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
realme 12 Plus:
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 6nm प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








