Motorola Edge 50 Fusion और Realmi GT 6T में से किसे खरीदें, एक ही जगह से लें पूरी जानकारी
Motorola Edge 50 Fusion vs Realmi GT 6T: भारत में दो ऐसे स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है, जो कि अपने बेहतरीन फीचर्स की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दो स्मार्टफोन्स में से एक है Motorola का Edge 50 Fusion, जिसे 16 मई 2024 को लॉन्च किया गया था। वहीं दूसरा स्मार्टफोन Realmi GT 6T है, जिसे आज यानी 22 मई 2024 को लॉन्च किया गया है। भारत में इन दोनों ही फोन की डिमांड है।
लेकिन भारतीय ग्राहकों को Motorola Edge 50 Fusion और Realmi GT 6T को लेकर कन्फ्यूजन होगी कि आखिर कौन सा फोन बेहतर है और किसे खरीदना चाहिए। तो यहां आपके लिए इन दोनों फोन से जुड़ी समस्त जानकारी लेकर आए हैं, ताकि आपको यह पता करने में आसानी हो कि कौनसा फोन बेहतर है एवं आपके बजट में फिट है।

Motorola Edge 50 Fusion और Realmi GT 6T में क्या है बेहतर
Motorola Edge 50 Fusion में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट जोड़ी गई है। इस चिप की वजह से इस फोन में हैवी टास्क और गेम को खेलने में सुविधा मिलेगी।
वहीं Realmi GT 6T में 6.78 इंच LTPO 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसे फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 120 हर्ट्ज वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500 हर्ट्ज सैंपलिंग रेट के साथ जोड़ा गया है। प्रोसेसर के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे एड्रेनो 732 GPU, 12GB तक LPDDR5X रैम और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 9 लेवर आईज वेपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Motorola Edge 50 Fusion और Realmi GT 6T की कीमत
Motorola Edge 50 Fusion को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है और 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है।
Realmi GT 6T के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। वहीं इस फोन के दूसरे 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। अगर कीमत से तुलना की जाए तो Motorola Edge 50 Fusion आपके बजट में फिट बैठता है।
Motorola Edge 50 Fusion और Realmi GT 6T के कैमरा
Motorola Edge 50 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony-LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि 4K 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का माइक्रो विजन सेंसर भी दिया गया है।
Realmi GT 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 32MP Sony IMX615 सेंसर दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
Motorola Edge 50 Fusion और Realmi GT 6T की बैटरी लाइफ
Motorola Edge 50 Fusion में 68 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। वहीं Realmi GT 6T में 120 वॉट सुपर Vooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 26 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








