Home
Mobile

iPad Pro 2024 और iPad Air 2024 में कौन है सबसे बेहतर, यहां जानें

iPad Pro (2024) vs iPad Air (2024): Apple का Let Loose 2024 इवेंट 7 मई 2024 को आयोजित किया गया था, जिसमें कंपनी ने अपने कई धमाकेदार प्रॉडक्ट लॉन्च किए हैं। इस इवेंट में कंपनी ने अपने दो नए मॉडल iPad Pro (2024) और iPad Air (2024) को पेश किया है। अब आप इन दोनों मॉडल को लेकर थोड़े कन्फ्यूजन में होंगे कि आखिर कौन सा iPad सबसे बेहतर है। यहां हम आपको इन दोनों मॉडल से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकें।

Apple Let Loose 2024 इवेंट में कंपनी ने iPad Pro के 11 इंच और 13 इंच मॉडल को Tandem OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश किया है। यह टैबलेट नए M4 चिपेसट के साथ मार्केट में उतारा गया है। वहीं iPad Air का नया मॉडल भी दो डिस्प्ले साइज 11 इंच और 13 इंच के M2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। चलिए इन दोनों में अंतर को समझते हैं।

iPad Pro 2024 और iPad Air 2024 में कौन है सबसे बेहतर

iPad Pro (2024) और iPad Air (2024) में मौजूद फीचर्स: iPad Pro 2024 में 11 इंच और 13 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है और प्रोसेसर के लिए Apple Silicon M4 दिया गया है। अगर iPad Air 2024 की बात करें तो इसमें 11 इंच और 13 इंच Liquid Retina LCD दी गई है और प्रोसेसर के लिए इसमें Apple Silicon M2 दिया गया है।

स्टोरेज क्षमता: iPad Pro 2024 में स्टोरेज 2 TB तक मौजूद है, जबकि iPad Air 2024 की स्टोरेज क्षमता 1TB तक है। अगर इन दोनों टैबलेट के स्टोरेज में अंतर किया जाए तो iPad Air 2024 के मुकाबले में iPad Pro 2024 की स्टोरेज क्षमता अधिक बेहतर और ज्यादा है।

iPad Pro 2024 और iPad Air 2024 में कौन है सबसे बेहतर

कैमरा क्वालिटी: iPad Pro 2024 में 12 मेगापिक्सल (4K, Prores) का वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें लैंडस्कैप 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है। दूसरी तरफ iPad Air 2024 में 12 मेगापिक्सल (4K) का वाइड कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए लैंडस्कैप 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद है।

बैटरी: इन दोनों टैबलेट की बैटरी कैपिसिटी की बात की जाए तो iPad Pro 2024 में वेब सर्फिंग पर 10 घंटे का बैकअप मिल रहा है और iPad Air 2024 में भी वेब सर्फिंग पर 10 घंटे का बैकअप मिल रहा है।

कीमत: आपको iPad Pro 2024 टैबलेट 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जबकि iPad Air 2024 की शुरुआती कीमत मात्र 59,900 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Who is better between iPad Pro 2024 and iPad Air 2024, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X