OnePlus Nord 3 और OnePlus 11R में बेस्ट कौन, जाने भारत में कीमत
OnePlus Nord 3 को 5 जुलाई को कंपनी के समर इवेंट में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी का 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंशन 9000 SoC पर बेस्ड है, जो 16GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है । इस बीच, इस साल फरवरी में वनप्लस द्वारा क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में भारत में वनप्लस 11आर की शुरुआत हुई, जिसमें 16 जीबी तक रैम के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 एसओसी मिलता है। हैंडसेट को चीन में वनप्लस ऐस 2 के रूप में लॉन्च किया गया था।

वनप्लस के दोनों 5G स्मार्टफोन अलर्ट स्लाइडर की पेशकश करते हैं, और सबसे कम रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए इनकी कीमत 40,000 रुपये से कम है। हालाँकि, वनप्लस नॉर्ड 3 और वनप्लस 11आर के बीच काफी अंतर हैं। यह समझने के लिए कि आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन सही विकल्प हो सकता है, यहां दोनों स्मार्टफोन के बीच तुलना की गई है।
OnePlus Nord 3 और OnePlus 11R की भारत में कीमत
7 फरवरी को लॉन्च किया गया, वनप्लस 11आर भारत में दो कॉन्फिगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 39,999 रुपये की कीमत पर आता है, जबकि 16GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है - सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर।

वहीं दूसरी ओर, हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत वनप्लस 11आर से थोड़ी कम है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए इसकी कीमत 33,999 रुपये है, जबकि 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वनप्लस नॉर्ड 3 के लिए उपलब्ध कलर ऑप्शन में मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे शामिल है।
OnePlus Nord 3 और OnePlus 11R स्पेसिफिकेशन
जहां वनप्लस 11R क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 5G SoC पर बेस्ड है, वहीं वनप्लस नॉर्ड 3 में मीडियाटेक का डाइमेंशन 9000 चिपसेट मिलता है। दोनों हैंडसेट 16GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं।
वनप्लस 11आर के साथ-साथ वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले है। दोनों स्मार्टफोन में फ्रेम के दाईं ओर कंपनी का अलर्ट स्लाइडर मिलता है। वनप्लस नॉर्ड 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 13-बेस्ड ऑक्सीजनओएस 13 पर चलता है, जबकि वनप्लस 11आर ऑक्सीजनओएस 12.1 के साथ आया है। हालाँकि, बाद वाले को लेटेस्ट OxygenOS 13 वर्जन में अपडेट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








