Xiaomi Redmi 6 और Xiaomi Redmi 6A में से आप किसे खरीदना पसंद करेंगे?
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपने स्मार्टफोन का अच्छा-खासा व्यापार जमा रखा है। शाओमी को भारत में आए हाल ही में चार साल पूरे हुए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इन चार सालों में शाओमी ने भारतीय यूजर्स के दिल में काफी जगह बनाई है। जिसका नतीजा है कि इस वक्त में शाओमी स्मार्टफोन की बिक्री भी सबसे ज्यादा है। शाओमी ने पिछले साल Xiaomi Redmi 5 सीरीज को मार्केट में उतारा था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

अब इस बार कंपनी ने Xiaomi Redmi 6 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश किया है। इस सीरीज के तीन फोन को कंपनी ने लॉन्च किया है। इन फोन में Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6 और Xiaomi Redmi 6 Pro शामिल हैं। इन तीनों फोन में पहले दो फोन लगभग एक ही रेंज के स्मार्टफोन है। लिहाजा हम आपको अपने इस आर्टिकल में इन दोनों फोन की सभी स्पेसिफिकेशन बता कर तुलना करेंगे कि कौनसा फोन ज्यादा बेहतर है।
Xiaomi Redmi 6
डिस्प्ले और स्टोरेज
आपको बता दें कि ये तीनों फोन रेडमी 5 सीरीज के तीनों फोन का अपग्रेड वर्जन होंगे। लिहाजा हम एक-एक करके इन तीनों फोन के स्पेस्फिकेशन के बारे में जानते हैं। सबसे पहले हम Xiaomi Redmi 6 की बात करेंगे। इस फोन में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके डिस्प्ले का रिज्यॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इस फोन में रैम के लिए दो विकल्प मिलेंगे। इसमें एक 3 जीबी रैम और दूसरा 4 जीबी रैम का होगा। जिसके साथ इंटरनल स्टोरेज भी क्रमश: 32 जीबी और 64 जीबी होगा।

कैमरा सेटअप
इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स के साथ होंगे। इसके अलावा इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड फीचर से भी लैस होगा।
प्रोसेसर और बैटरी
अब इस फोन के प्रोसेसर पर नजर डाले तो यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। वहीं इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इन सभी फीचर्स के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के भी तमाम फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में फेस अनलॉक जैसे कई स्मार्ट अनलॉक सिस्टम भी मौजूद है।
कीमत और उपलब्धता
अब इस फोन की कीमत के बारे में बात कर लेते हैं। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9,499 रुपए है। इन दोनों फोन की बिक्री 10 सितंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी ।
इस फोन को ग्राहक mi.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के सभी ऑफलाइन स्टोर से भी यूजर्स इस फोन को खरीद सकेंगे। इस फोन के साथ भी कंपनी ने एक ऑफर भी रखा है। अगर आप फर्स्ट सेल यानि 11 सितंबर को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए का इंस्टेंड डिस्काउंट दिया जाएगा।
Xiaomi Redmi 6A
डिस्प्ले और स्टोरेज
Redmi 6A भी रेडमी 5A का ही एक अपग्रेड वर्जन है। इस फोन का डिजाइन काफी शानदार है। यह एक स्लिम फोन है जिसे आर्क शेप में डिजाइन किया गया है, जिससे इस फोन को पकड़ने में एक अच्छा ग्रिप मिलता है। इस फोन में भी 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले शामिल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है।

कैमरा सेटअप
आपको बता दें कि इस फोन को एक बजट फोन की रेंज के हिसाब से तैयार किया गया है। इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ 2.2 है। वहीं इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है। जबकि इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करके पिक्चर्स को काफी खास बना सकता है।
प्रोसेसर और बैटरी
अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर फंक्शन करता है। इसके अलावा इस फोन में भी 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी में भी इस फोन में जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी समेत तमाम फीचर्स मौजूद हैं।
कीमत और उपलब्धता
अब इस फोन की कीमत के बारे में बात कर लेते हैं। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 5,999 रुपए रखी गई है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए है। इन दोनों फोन की बिक्री 19 सितंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को ग्राहक mi.com और ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के सभी ऑफलाइन स्टोर से भी यूजर्स इस फोन को खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








