Home
Mobile

जानते हैं क्यों इतने सस्ते होते हैं चाइना के मोबाइल ?

चाइना से दुनियाभर में बहुत कम कीमत पर स्मार्टफोन सप्लाई किए जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि इन फोन की कीमत इतनी कम क्यों होती है।

By Neha

चाइना का मोबाइल, ये शब्द हमने कई बार सुने होंगे। चाइना में बनने वाले स्मार्टफोन के बारे में कई तरह की बातें फेमस हैं, जैसे- ये कब तक यूजफुल होंगे कंपनी खुद इस बात को नहीं जानती या कई फीचर्स वाले चाइना के फोन कम कीमत पर मिल जाते हैं। चीन से दुनियाभर में एक्सपोर्ट किए जाने वाले स्मार्टफोन की कीमत काफी कम होती है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कई चीनी कंपनियां एक्टिव हैं।

जानते हैं क्यों इतने सस्ते होते हैं चाइना के मोबाइल ?

चाइनीज स्मार्टफोन की लागत उस देश में मिलने वाले फोन से भी सस्ती होती है, जहां ये एक्सपोर्ट किए जाते हैं। क्या आप इसकी वजह जानते हैं ? नहीं, तो हम बताते हैं, इसकी वजह।

चीप लेबर-

चीप लेबर-

शायद आपको पता न हो, लेकिन चीन में सबसे कम मानव मजदूरी दर है। इसका मतलब वहां लोग काफी कम सैलरी पर काम करते हैं। इस वजह से यहां फोन बनाने पर उसकी लागत अपने आप कम हो जाती है। इसीलिए कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनिया, जैसे- Xiaomi, Huawei और Meizu यहां फोन बनाकर दुनियाभर में सेल करती हैं।

हार्डवेयर-

हार्डवेयर-

चीन के स्मार्टफोन में यूज किए जाने वाले हार्डवेयर यूज किए जाते हैं, वो तकनीकी रूप से उपयोगी होते हैं, लेकिन दूसरे ब्रांड के मुकाबले उनकी उपयोगिता बहुत लो लेवल की होती है। अक्सर कंपनिया प्राइस और फीचर्स में बैलेंस करने के लिए इसका सहारा लेती हैं। इसके अलावा स्थानीय हार्डवेयर कंपनियों द्वारा कम रेट में हार्डवेयर उपलब्ध कराए जाते हैं।

ऑनलाइन सेल-

ऑनलाइन सेल-

ज्यादातर चाइनीज कंपनिया अपने सेलफोन ऑनलाइन सेल करती हैं। जबकि सोनी, ऐपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के स्टोर हर देश के हर शहर में होते हैं। छोटी कंपनियां सिर्फ ऑनलाइन प्रॉडक्ट बेचकर खर्चों में कटौती करती हैं।

सीमित यूनिट्स-

सीमित यूनिट्स-

ज्यादातर चीनी कंपनिया डिमांड एंड सप्लाई पॉलिसी का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें प्रॉडक्ट को लेकर यूजर्स के बीच डिमांड बनाई जाती है। हर फोन की कुछ सीमित यूनिट्स बनाई जाती हैं और उनका प्रचार भी इसी तरह किया जाता है, जिससे लोग इससे जल्दी से जल्दी खरीदने की कोशिश करें।

लो प्रॉडक्ट क्वालिटी-

लो प्रॉडक्ट क्वालिटी-

ज्यादातर चीनी हैंडसेट कंपनियां लो क्वालिटी के स्मार्टफोन बनाने की वजह से तकनीकी रिसर्च पर ध्यान नहीं करती हैं, जबकि बड़ी कंपनियां जैसे- सैमसंग और ऐपल कंपनी का बहुत सारा पैसा रिसर्च और रिजल्ट पता करने में लगा देती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
why are Chinese phones cheaper, if you have no idea about it just read this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X