Nothing Phone को आने में क्यों लगे 2 साल, CEO ने बताई ये वजह; क्या फ्लैगशिप के दर्जे का है डिवाइस
Nothing Phone 3 Launch: Nothing के को-फाउंडर और CEO Carl Pei ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि Nothing Phone (3) को डेवलप करने में करीब दो साल लगे। लेकिन सवाल उठ कहे हैं कि आखिर कंपनी ने इस फोन को तैयार करने के इतना समय क्यों लिया। इस पर कंपनी के CEO Carl Pei ने बताया कि इस समय में कंपनी ने एक ऐसा प्रोडक्ट तैयार करने की जिम्मेदारी ली है, जो सिर्फ परफॉर्मेंस-बेस्ड न हो, बल्कि बैलेंस, यूजर-सेंट्रिक एक्सपीरियंस देता है।
अपने एक इंटरव्यू में कार्ल ने बताया कि आखिर क्यों कंपनी को नए डिवाइस को लाने में 2 साल का लंबा समय लगा और नया डिवाइस क्यों पुराने डिवाइस से बेहतर और फ्लैगशिप लेवल का है।

प्रोसेसर का बड़ा बदलाव
Carl Pei ने अपने इंटरव्यू में बताया कि Nothing अपने फोन में शुरू से ही कॉलकॉम के चिपसेट इस्तेमाल करता आया है। ऐसे में Phone (1) में दो साल पुराना Snapdragon और Phone (2) में डेढ़ साल पुराना चिप इस्तेमाल किया गया था। लेकिन नए फोन के साथ कंपनी ने एक अहम बदल की दिशा में काम किया है।
Phone (3) के लिए कंपनी ने पहली बार Snapdragon 8 Gen 4 को चुना है, जो लेटेस्ट तकनीक पर काम करने वाला चिप है। यानी एक बात तो साफ है कि इससे फोन की परफॉर्मेंस और एफिशियंसी पहले से काफी बेहतर होगी।
दूसरी कंपनियों के मुकाबले परफॉर्मेंस में पीछे रहने का कारण बताते हुए Carl ने कहा कि चाहे अन्य कंपनियां 'सबसे नए चिप' लाने के होड़ में लगी रहती है, लेकिन मेरा मकसद इससे परे है। कार्ल अपने कस्टमर्स को सबसे तेजी नहीं, बल्कि बैलेंस और बेहतर एक्सपीरियंस वाला मॉडल देना चाहते हैं।
क्यों लगे दो साल?
Carl Pei ने इंटरव्यू में ये बात भी साफ की कि नए फोन को लाने में दो साल क्यों लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि क्यों Nothing Phone (2a) Pro के सफल होने के बाद, Phone (3) लॉन्च करने की जल्दी नहीं थी।
कार्ल ने अपनी स्ट्रेटजी और कंपनी की सफलता पर रोशनी डालते हुए बताया कि Nothing अब मिड-रेंज में अपनी जगह बना चुका था। ऐसे में कंपनी अपने नेक्स्ट लेवल पर जाने के लिए तैयार है। इसलिए Phone (3) को True Flagship के रूप में तैयार किए जाने की प्लानिंग थी, ऐसे में इन नए और प्रीमियम डिवाइस को तैयार करने में वक्त लिया गया।
दूसरी कंपनियों पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कंपनियां नए चिप्स को लेकर दिखावा तो करती हैं, लेकिन उनको इसकी समझ नहीं होती है। ऐसे में Nothing ने समय लेकर प्रोडक्ट को बेहतर करने की दिशा में काम किया है और इसे प्राथमिकता दी। ऐसे में इस प्रोसेस में दो साल लगना आम बात है, क्योंकि Nothing केवल हाई-परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि डिजाइन, कैमरा और यूजर एक्सपीरियंस में भी बैलेंस चाहता था।
डिजाइन और कैमरा सुधार
Phone (3) के साथ Nothing फोन को हर तरह से बेस्ट बनाने के लिए काम कर रहा है। Carl ने कहा कि इस फोन में यूजर्स को बेहतर कैमरा, प्रीमियम फीचर्स और खास डिजाइन देखने को मिलेगा।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि Phone (3) में Glyph LEDs नहीं होंगी और Nothing एक नया बैक पैनल के साथ मार्केट में आ सकता है, जिसमें ट्रांसपेरेंसी के साथ एक नया अप्रोच देखने को मिल सकता है।
ओरिजिनलिटी और बैलेंस पर फोकस
Carl Pei ने फोन के बारे में कहा कि हर यूजर की अपनी अलग-अलग डिमांड होती है, जहां कुछ यूजर सबसे फास्ट चिप की तलाश में होते हैं, वहीं कुछ शानदार कैमरा सेटअप चाहते हैं। ऐसे में Phone (3) उन सबके लिए एक बैलेंस और आइडियल डिवाइस की तरह सामने आएगा।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने CPU को 36% फास्ट, GPU में 88% बेहतर परफार्मेंस, NPU में 60% एडवांस अपडेट किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बनाते हैं।
उनका मानना है कि Nothing केवल स्पेक्स की रेस में शामिल नहीं होना चाहता, बल्कि यूजर को एक प्रीमियम और बेहतर एक्सपीरियंस तैयार देना चाहता है।
लॉन्च की तैयारी और टाइमलाइन
Phone (3) की लॉन्च डेट हाल में 1 जुलाई तय की गई है, जहां Nothing अपने पहले ओवर-ईयर हेडफोन की भी घोषणा करने वाला है। इसे KEF के कॉलेबरेशन में बनाया गया है।
Carl ने कहा कि Nothing किसी नियम से बंधा नहीं है और वे तब तक इंतजार करेंगे, जब तक यह फोन वास्तव में बैलेंस लैग्जरी एक्सपीरियंस न दें।
Nothing Phone (3) की दो साल की लंबी तैयारी सिर्फ स्ट्रेटजी नहीं, बल्कि एक नए बदलाव की तरह पहला कदम है। Carl Pei चाहते हैं कि Nothing का फ्लैगशिप केवल सबसे तेज न हो, बल्कि मॉडर्न डिजाइन, बेहतरीन कैमरा और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के साथ एक बैलेंस मोबाइल प्रोडक्ट हो।
जुलाई 1 को जब Phone (3) और नया हेडफोन लॉन्च होगा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बाजार में कितना असरदार साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications








