Home
Mobile

सिर्फ Black और White कलर में ही क्यों आते हैं स्मार्टफोन के चार्जर?, जानें वजह

जब भी हम मार्केट में नया फोन खरीदने जाते हैं, तो हमारे पास कई कलर के ऑप्शन मौजूद होते हैं। लेकिन जब भी हम चार्जर खरीदने जाते हैं, तो इसमें हमें मात्र दो कलर ऑप्शन Black और White ही मिलता है। लोकर चार्जर खरीदते हैं, तो हो सकता है कि आपको कोई और कलर ऑप्शन मिल जाए।

लेकिन ऑरिजनल चार्जर के केस में हमें केवल दो ही ऑप्शन नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भी इस बात पर ध्यान दिया है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। अगर हमारे पास स्मार्टफोन के लिए कई सारे कलर ऑप्शन मौजूद हैं, तो चार्जर के लिए सिर्फ दो ही कलर ऑप्शन क्यों दिए जाते हैं।

स्मार्टफोन के चार्जर का कलर क्यों होता है Black और White

यहां हम आपको बता दें कि चार्जर के सिर्फ Black और White कलर ऑप्शन में आने के पीछे कुछ वजह होती है, जिसके चलते इलेक्ट्रॉनिक कंपनिया स्मार्टफोन के चार्जर के लिए इन दो कलर ऑप्शनंस को ज्यादा चुनती हैं। चलिए इसके पीछे की असली वजह जान लेते हैं।

चार्जर का कलर क्यों होता है Black

Smartphone Charger बनाने वाली कंपनियां Black और White कलर ऑप्शन रखती है, क्योंकि ये दोनों ही कलर में लागत कम आती है और बेहतर ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है। ऐसे में हम बात करें ब्लैक कलर की तो इसके चार्जर दूसरे कलर की तुलना में हीट को ज्यादा बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करता है। इसके अलावा, Black कलर किफायती होने के साथ ही सबसे अच्छा उत्सर्जक भी माना जाता है।

ज्यादातर चार्जर का कलर क्यों होता है White

अभी देखा जाए तो ज्यादातर स्मार्टफोन के चार्जर का कलर White होता है। ऐसा करने के पीछे की वजह यह है कि White कलर की रिफ्लेक्ट कैपिसिटी कम होती है। इस कलर में आने वाले चार्जर के साथ बाहर से आने वाली हीट अंदर प्रवेश नहीं करती है। इसके साथ ही ये कलर बाहर की गर्मी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इस वजह से इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां स्मार्टफोन के चार्जर के लिए व्हाइट कलर चुनना ज्यादा पसंद करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whenever we go to the market to buy a new phone, we have many color options available. But whenever we go to buy a charger, why do we get only two color options in it, Black and White. Let's know the real reason behind this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X