Home
Mobile

गूगल पिक्‍सल फोन इतने महंगे क्‍यों होते हैं?

By Roith

प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में गूगल पिक्सल एक बड़ा प्‍लेयर है। हालांकि, इन फोन्‍स की एक बात जो लगातार बहस का टॉपिक रहा है, वह है इनकी ऊंची कीमतें। अब ब्रांड वैल्‍यू का कुछ पैसा तो हर ब्रांड लेता है लेकिन सैमसंग, एपल की तरह गूगल फोन की दुनिया का इतना बड़ा खिलाड़ी नहीं है फिर पिक्‍सल लिए गूगल को इतने पैसे लेना कहां तक वाजिब है। आइए इस बात पर गौर करते हैं कि गूगल पिक्सल स्मार्टफोन इतने महंगे क्यों हैं।

हार्डवेयर और बिल्‍ड इन क्‍वालिटी

गूगल अपने पिक्सल फोन में टॉप नॉच के हार्डवेयर का उपयोग करता है। उदाहरण के लिए, इनमें क्वालकम का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप चिपसेट लगा होता है जो शानदार परफार्मेंस की गारंटी देता है। इसके अलावा, इनका निर्माण भी हाई क्‍वालिटी वाले मेटल और ग्लास से किया जाता है।

गूगल पिक्‍सल फोन इतने महंगे क्‍यों होते हैं?

कैमरा टेक्‍नालॉजी

गूगल ने अपने पिक्सल फोन के कैमरा पर खास ध्यान दिया है। इनमें गूगल का पॉपुलर कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी सॉफ़्टवेयर होता है जो कि हार्डवेयर के साथ मिलकर शानदार तस्वीरें लेने में कैपेबल होता है। यही कारण है कि पिक्सल की कैमरा रेटिंग हमेशा टॉप पर रहती हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट गारंटी

गूगल पिक्सल यूजर्स को लेटेस्‍ट एंड्रॉयड अपडेट और सिक्‍योरिटी अपडेट की गारंटी देता है। साथ ही ये भी सुनिश्चित करता है कि आपका फोन लगभग 3 साल तक नए फीचर्स और सिक्‍योरिटी से लैस रहेगा। दूसरे एंड्रॉयड ओईएम सॉफ्टवेयर इस तरह का सपोर्ट देने में पीछे रह जाते हैं।

गूगल की ब्रांड वैल्‍यू

जैसा की शुरुआत में हमने कहा था गूगल की ब्रांड वैल्‍यू भी है जिसका पैसा कंपनी चार्ज करती है। लोग गूगल के प्रोडेक्‍ट से बेहतरीन एक्‍सपीरियंस की उम्मीद करते हैं। यही वजह है कि गूगल पिक्सल जैसे फ्लैगशिप प्रोडेक्‍ट पर ज्‍यादा कीमत लगाई जाती है।

सर्विस और सिक्‍योरिटी की गारंटी

गूगल अपने पिक्सल उपभोक्ताओं को डिवाइस से जुड़ी सर्विस की गारंटी देता है। इसलिए अगर आप तकनीकी समस्याओं का सामना करते हैं तो गूगल इस बात का भरोसा देता है कि आपकी डिवाइस से जुड़ी समस्‍या का समाधान समय पर हो जाएगा।

ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की ज्‍यादा कीमतें हाई मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्‍वालिटी, बेहतरीन कैमरा परफार्मेंस, प्रायोरिटी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और गूगल ब्रांड की वजह से हैं। अगर आप बेस्‍ट क्‍वालिटी एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस चाहते हैं तो गूगल पिक्सल महंगा है लेकिन बढ़िया ऑप्‍शन हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Exploring the factors that make Google Pixel phones expensive, including premium hardware, exceptional camera performance, guaranteed software updates, Google's brand value, and assured customer support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X