Home
Mobile

भारत में क्यों है iPhone का इतना क्रेज? iPhone 17 सेल के दौरान लगी लंबी कतारें और EMI पर खरीदें जा रहे फोन

iPhone लॉन्च का भारत में क्या मतलब होता है, यह हाल ही में iPhone 17 सीरीज़ की सेल के दौरान साफ देखने को मिला। देशभर में एप्पल स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स के बाहर भारी भीड़, लोग घंटों लंबी लाइनों में खड़े और कई जगहों पर आपसी झड़पें, यह नजारा नया नहीं है।

पिछले कुछ सालों से हर iPhone लॉन्च पर यही तस्वीर दोहराई जा रही है। लेकिन इस बार चौंकाने वाला पहलू सिर्फ भीड़ नहीं बल्कि खरीददारी का पैटर्न है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

भारत में क्यों है iPhone का इतना क्रेज?

EMI पर खरीदे जा रहे हैं सबसे ज्यादा iPhones

भारत में iPhone का क्रेज़ अब एक हकीकत है, और इसे आंकड़े भी साबित करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma के अनुसार जनवरी से अगस्त 2025 के बीच भारत में बिके iPhones में से करीब 25% यूनिट्स EMI, क्रेडिट कार्ड या NBFC लोन के जरिए खरीदे गए।

यहां सबसे अहम बात यह है कि नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाओं ने टियर-2 और टियर-3 शहरों तक iPhone की पहुँच आसान बना दी है। यानी अब सिर्फ मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी लोग EMI पर iPhone खरीद रहे हैं।

क्यों लोग ले रहे हैं EMI पर iPhone?

अगर सोचा जाए तो एक स्मार्टफोन आखिरकार एक स्मार्टफोन ही है। फिर भी EMI पर iPhone खरीदना भारत में इतना बड़ा चलन क्यों बन गया है?

स्टेटस सिंबल का क्रेज: करीब डेढ़ दशक पहले तक iPhone सिर्फ अमीरों और सेलिब्रिटीज़ की चीज़ माना जाता था। इस वजह से आम लोगों के बीच यह 'लक्जरी और एलिट' पहचान का प्रतीक बन गया।

आसान EMI प्लान्स: जब EMI प्रोसेस आसान हुआ तो बड़ी संख्या में लोग iPhone खरीदने की दौड़ में शामिल हो गए। आज EMI की सुविधा के चलते हर कोई 'iPhone यूज़र' बनकर समाज में खुद को खास दिखाना चाहता है।

सोच से ज्यादा शौक: कई खरीदार इस बात पर ध्यान नहीं देते कि दो साल EMI चुकाने के बाद, उसी फोन की कीमत आधी भी नहीं रह जाएगी। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई iPhone 17 Pro Max EMI पर लेता है, तो दो साल बाद शायद तकरीबन iPhone 19 सीरीज़ आ जाएगी और पुराने मॉडल का रीसेल वैल्यू बेहद कम हो जाएगा।

असली iPhone यूजर क्यों खरीदते हैं?

हर खरीदार EMI पर फोन लेने वाला नहीं होता। असली टेक लवर्स या Apple Enthusiasts iPhone को इसलिए चुनते हैं क्योंकि यह परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता में बेहतरीन है।

  • एक यूजर ने कहा कि उन्हें iPhone पसंद है क्योंकि यह कभी हैंग नहीं होता।
  • आज भी बिना किसी बड़े लैग के iPhone 11 जैसे पुराने मॉडल स्मूद चलते हैं।

iPhone का कैमरा क्वालिटी तो लंबे समय से बेंचमार्क सेट कर चुका है। यहां तक कि बेस मॉडल भी कई फ्लैगशिप एंड्रॉइड से बेहतर फोटोग्राफी देता है। यानी इन लोगों के लिए iPhone खरीदना सिर्फ 'शो-ऑफ' नहीं बल्कि एक सोचा-समझा निवेश है।

iPhone खरीदने में कोई बुराई नहीं है। अगर आप इसे अपनी क्षमता के हिसाब से लेते हैं तो यह आपकी जिंदगी का बेहतरीन अपग्रेड हो सकता है। लेकिन सिर्फ समाज में दिखने के लिए, लंबे EMI प्लान्स में फंसकर या रीसेल वैल्यू की अनदेखी करके महंगा iPhone खरीदना थोड़ी चिंता का विषय है।

भारत में Apple का मार्केट लगातार बढ़ रहा है और अगर रुझान ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले सालों में EMI पर iPhone खरीदने वाले लोगों की संख्या और भी तेज़ी से बढ़ेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Why Indians Are Buying iPhone 17 on EMI Plans; The New Smartphone Trend
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X