आखिर क्यों करना चाहिए अपना स्मार्टफोन रीस्टार्ट, जानें इससे जुड़े फायदें
आजकल सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगातार करते हैं। एक मिनट भी हमारे लिए स्मार्टफोन से दूर रहना असंभव सा है। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हमारे स्मार्टफोन का पूरा-पूरा ध्यान रखे, जिससे हम इसे लंबी लाइफ प्रदान कर सकें।
वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन को वास्तव में काफी सालों तक इस्तेमाल योग्य बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपके पास एक सुझाव लेकर आए हैं। इस सुझाव की वजह से आप अपने फोन को लंबे समय तक चलने योग्य बना सकते हैं। इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है, समय-समय पर अपने फोन को रीस्टार्ट करते रहना चाहिए। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कब और किस समय अपने फोन को रीस्टार्ट करना चाहिए।

कितनी बार रीस्टार्ट करें अपना स्मार्टफोन
आपको अपने स्मार्टफोन को समय-समय पर रीस्टार्ट अवश्य करना चाहिए, ताकि इसे एक लंबी लाइफ का वरदान दिया जा सकें। एक्सपर्ट की सलाह है कि आपको हफ्ते में एक बार अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए। अपना फोन एक बार ऑफ करें, इसे एक मिनट का आराम दें और फिर इसे वापस से ऑन करें। ऐसा करने से आपके फोन में आने वाली समस्या खत्म होती है और फोन में मौजूद आइटम्स भी सुरक्षित रहते हैं।
हफ्ते में एक बार स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने के फायदें
अगर आप हफ्ते में एक बार अपने फोन को रीस्टार्ट करते हैं, तो इससे आपको कई सारे फायदें होंगे। चलिए फोन को रीस्टार्ट करने के फायदों के बारे में जानते हैं।
रीस्टार्ट करने से टेक्निकल समस्या दूर होती है: हफ्ते में एक बार स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने से टेक्निकल समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। रीस्टार्ट करने से सॉफ्टवेयर बग ठीक नहीं होंगे, लेकिन आपके डिवाइस के फ्रीज होने या खराब होने जैसी समस्याओं का अस्थायी समाधान मिल सकता है।
मैमोरी को क्लीन करने में मदद मिलती है: अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने से आपका डिवाइस अस्थायी तौर पर मैमोरी को साफ करने में मदद करता है, जो कि स्टोरेज को भी फ्री करता है और परफॉर्मेंस में सुधार करता है।
सिस्टम को रिफ्रेश किया जा सकता है: फोन को रीस्टार्ट करने से सिस्टम को रिफ्रेश होने में मदद मिलती है। रीस्टार्ट करने से यह क्लीन की प्राइमरी कंडीशन में वापस आ जाता है। वहीं जब यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पैकेज, ड्राइवर और नए ऐप्स अपलोड करता है, तो यह प्राइमरी सिस्टम पैरामीटर को ठीक से सेट करने की अनुमति देता है।
फोन को हैंग होने बचाने में सहायक: इसी के साथ फोन को रीस्टार्ट करने पर स्मार्टफोन को हैंग होने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आवश्यकता ना हो, तब भी अपने फोन को हफ्ते में एक बार रीस्टार्ट अवश्य करें।


Click it and Unblock the Notifications








