Home
Mobile

आपको सैमसंग गैलेक्सी S24 FE क्यों खरीदना चाहिए, यहां जानें कारण

सैमसंग के Galaxy S24 FE (फैन एडिशन) ने आधिकारिक लॉन्च के बाद से ही सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसकी सबसे बड़ी वजह कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स का एक आकर्षक मिश्रण ऑफर करना है।

जो इसे नए फोन्स के लिए बाजार में मौजूद किसी भी व्यक्ति के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है। तो चलिए आपको आगे सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को क्यों खरीदना चाहिए बताते हैं।

 आपको सैमसंग गैलेक्सी S24 FE क्यों खरीदना चाहिए, यहां जानें कारण

डिजाइन- सबसे पहले इसके डिजाइन की बात करते हैं। गैलेक्सी S24 FE में एक स्लीक, लगभग बेजल-लेस डिजाइन मिलता है, जो अपने पहले के मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। फोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है, जिसके किनारे फ्लैट हैं। यह इसके आकर्षण को बढ़ाता है।

डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह गेमिंग, वीडियो देखने और रोजमर्रा की ब्राउजिंग के लिए समग्र अनुभव को बढ़ाता है। इसके अलावा डिस्प्ले के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ सुरक्षा और IP68 स्तर की धूल और पानी प्रतिरोध ऑफर करता है।

चिपसेट- गैलेक्सी S24 FE में सैमसंग का नया Exynos 2400e प्रोसेसर है। यह प्रभावशाली प्रदर्शन का वादा करता है। सैमसंग ने इस बात पर जोर दिया है कि, इसमें शामिल प्रोसेसर रोजमर्रा के इस्तेमाल में S24 लाइनअप के अपने स्नेपड्रैगन समकक्षों के समान कैपेसिटी ऑफर करता है।

सॉफ्टवेयर - गैलेक्सी S24 FE में सैमसंग द्वारा 7 साल तक अपडेट का वादा करने के साथ, यूजर्स एक ऐसे डिवाइस की उम्मीद कर सकते हैं, जो आने वाले वर्षों में प्रासंगिक और सुरक्षित बना रहे। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर आकर्षक है, जो स्मार्टफोन में दीर्घघायु निवेश की तलाश कर रहे हैं। S24 FE में गैलेक्सी AI सूट ऑफ फीचर्स है, जो गैलेक्सी Z फोल्ड 6, Z फ्लिप 6, S24, S24+ और S24 अल्ट्रा पर भी उपलब्ध है।

कैमरा - फोटोग्राफी लवर्स के लिए S24 FE एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल मेन कैमरा दिया गया है, जो 12-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8-मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस द्वारा पूरक है।

कीमत- कंपनी ने गैलेक्सी S24 FE को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 128GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत 65,999 रुपये है। गैलेक्सी S23 FE की तुलना में इसमें कोई कीमत बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, जो इसे सीरीज के फैन्स के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाती है।

अगर आप भी इसे खरीदने का में दिलचस्पी लेते हैं तो, आपको बता दें, यह फोन अब कई बाज़ारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। जिसकी बिक्री 3 अक्टूबर शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
why you should buy samsung galaxy s24 fe check these updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X