Home
Mobile

2012 के विंडोज़ फोन प्‍लान का हुआ खुलासा

2012 के विंडोज़ फोन प्‍लान का हुआ खुलासा
जब से नोकिया ल्‍यूमिया ने अपने स्‍मार्टफोन में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 7.5 मैंगो ओएस का इस्‍तमाल किया है तब से लोगों की विंडोज़ से उम्‍मीदें और ज्‍यादा बढ गई हैं। हो सकता है उनकी इन उम्‍मीदों को विंडोज़ जल्‍द ही पूरा कर दे क्‍योंकि विंडोज़ जल्‍द ही 2012 में ऐसे अपग्रेडेड एन्‍ट्री लेवल के मोबाइल लांच करेगा जिसमें विंडोज़ के ऑपरेटिंग सिस्‍टम लगे होगें।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि विंडो ने एक नए रोडमैप प्‍लैन लांच किया है जिसमें इसके दो ओएस टैंगो और अपोलो के फीचरों में अपडेट किया जाएगा जिसे हम इनके रीलीज़ होने के बाद ही जान पाएगें। रोडमैप के अनुसार विंडोज फोन 7 टैंगो एक एंट्री लेवल का हैंडसेट होगा जो कम दाम में उपलब्‍ध होगा। विंडोज़ का यह प्रयास केवल मध्‍यवर्गीय ग्राहकों तक अपनी पहचान बनाने के लिए किया जा रहा है। फिलहाल अभी यह जानना बाकी है कि क्‍या इस फोन में एलटीई का फीचर होगा या नहीं।

रोडमैप में दी गई डीटेल के अनुसार यह पता चला है कि अपोलो फिलहाल 2012 के अंतिम तिमाही तक रीलीज़ नहीं किया जाएगा। पर अगर यह अपडेटेड फोन बाजार में उतर गया तो यह उन सभी मोबाइलों को कडी टक्‍कर दे सकता है जो विंडोज ओएस पर रन कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X