बिना मौका गवाएं आज ही घर लें आएं Realme GT 6 फोन, Flipkart पर लाइव हुई सेल
Realme ने कुछ दिन पहले ही भारतीय ग्राहकों के लिए अपना बेहतरीन फोन Realme GT 6 पेश किया था, जिसकी आज लाइव सेल शुरू हो चुकी है। इस फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Razor Green और Fluid Silver में पेश किया है।
वहीं इस फोन की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है और फोन को कंपनी ने 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। चलिए इस फोन से जुड़ी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

Realme GT 6 की लाइव हुई सेल
Realme GT 6 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से लाइव हो चुकी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://buy.realme.com/in/goods/706 से चेक किया जा सकता है। आप इस फोन को Flipkart से भी खरीद सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि यह सेल 28 जून 2024 को रात 12 बजे तक ही लाइव रहेगी।
Realme GT 6 की कीमत और ऑफर
Realme GT 6 को कंपनी ने 3 वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 16GB+512GB में लॉन्च किया है। बता दें कि Realme GT 6 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 40,000 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है।
इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट पर कंपनी 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं 16GB+512GB वेरिएंट को आप 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं।
साथ ही इन तीनों ही वेरिएंट पर कंपनी 1,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट एक्सचेंज भी ऑफर के साथ दे रही है। कुल मिलाकर इस सेल में Realme GT 6 को आप 5,000 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
एक नजर Realme GT 6 के फीचर्स पर
Realme GT 6 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन को कंपनी 6.78 इंच 6000nit Ultra Bright Display के साथ मार्केट में लेकर आई है। इसमें 8GB, 12GBऔर 16GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB OVERLOCKED UFS 4.0 स्टोरेज जोड़ा गया है।
इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 5MP Sony LYT-808 OIS Camera, 8MP Sony IMX355 Camera, 50MP Samsung s5KJN5 Camera दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX615 का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। Realme ने अपने इस फोन में 5500mAh बैटरी और 120W SUPERVOOC चार्ज दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








