Women's Day Best Gift: कम दाम में इन स्मार्टफोन्स को कर सकते हैं गिफ्ट, तगड़ी बैटरी से हैं लैस
Womens Day Gift ideas: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी (Women's Day) के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप अपने परिवार की महिलाओं या फिर अपने किसी खास महीला को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ट्रेंडिंग स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप किफायती दाम में शानदार फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन आपको बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे।

Samsung Galaxy M34 5G : इस लिस्ट में हम आपको सबसे पहले Samsung Galaxy M34 5G के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप अमेजन से महज 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत और कम दाम में खरीदा जा सकेगा।
इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच की सुपर एमोलैड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो यह 6000 mAh बैटरी से लैस है।

Redmi 12 5G: इसके अलावा आप रेडमी 12 5जी को आप अमेजन से 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 13,499 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
Realme Narzo 60X 5G: रियलमी नार्जो 60X 5G स्मार्टफोन को अमेजन से 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस पर 11,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है यह स्मार्टफोन कई धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लैस है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh तक की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 60 5G: रियलमी के इस फोन को अमेजन से 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह Women's Day पर गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh तक की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








