Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim पर हो रहा है काम, क्या है Samsung की नई प्लानिंग

Samsung फोल्डेबल सीरीज के अपकमिंग फोन इस साल जुलाई में लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी इस बार Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ-साथ एक और नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, Samsung अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim को पेश करने की योजना बना रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि यह सीरीज Galaxy S25 के साथ लॉन्च हो सकती है।

Samsung कर रही है Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim पर काम

Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim पर चल रही तैयारी

कंपनी अपने इस फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। मिली जानकारी से यह पता चलता है कि Galaxy Z Fold 6 की तुलना में इस फोन का डिजाइन पतला होगा और स्लिम मॉडल में Galaxy Z Fold 6 से डिस्प्ले भी बड़ा दिया जाएगा। Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim की कीमत नॉर्मल वेरिएंट के समान ही होगी, लेकिन इसमें पेन स्लॉट नहीं दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 6 के लिए पैनल शिपमेंट Q4, 2024 में शुरू होगा। इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Galaxy S25 सीरीज के साथ Q1, 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यानी Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim का इंतजार करने वाले ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

अभी तक यह स्पष्ट यह नहीं हुआ है कि Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट के लिए वास्तव में क्या लेकर आ रहा है, लेकिन खबरों से तो ऐसा पता चलता है कि कंपनी अगली पीढ़ी के मॉडल के अलावा कुछ और नया पेश करने की प्लानिंग कर रही है।

बता दें कि Samsung आने वाले कुछ महीनों में नेक्स्ट जेन प्रीमियम फोल्ड और फ्लिप डिवाइस को लॉन्च करेगा। इसमें Galaxy Z Flip 6 और Samsung Galaxy Z Fold 6 को पेश किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Work is being done on Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim, what is Samsung's new planning
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X