सस्ते का भी बाप, लो आ गया 99 रुपए का स्मार्टफोन!
सस्ता सस्ता सस्ता, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सस्ते फोन लाने की होड़ सी मची है। फ्रीडम 251 के बाद तो जैसे सोए हुए लोग भी जाग गए हैं। कुछ नई तो कुछ बेहद नई कंपनियां भी सस्ते फोन बनाने में जुट गई हैं।

फ्रीडम 251 की कीमत ने तो हर किसी हैरान कर दिया था। लेकिन जरा ठहरिए, अब एक और नया सस्ता स्मार्टफोन आने को है। ये फोन फ्रीडम 251 जितना सस्ता नहीं बल्कि उससे भी कई गुना ज्यादा सस्ता है। इस नए स्मार्टफोन की कीमत है मात्र 99 रुपए।

इस नए स्मार्टफोन नामोटेल अच्छे दिन के प्रमोटर माधवा रेड्डी का कहना है कि वह 99 रुपए के इस फोन की मार्केटिंग कर रहे हैं। उनका दावा है कि नामोटेल 4 इंच डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।


कंपनी की वेबसाइट नामोटेल डॉटकॉम पर दिखाया गया है कि, इस फोन की कीमत 2,999 से घटाकर 99 रुपए की गई है। यह फोन कैश ऑन डिलीवरी के लिए भी उपलब्ध है। यह 17 मई से 25 मई तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

कंपनी के कहना है कि इस फोन के जरिए वह प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया में अपनी भागीदारी दर्ज कर रहे हैं और अपने देश के प्रति प्यार जाता रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications








