Home
Mobile

12GB रैम, 100MP कैमरा के साथ दुनिया का सबसे छोटा 5G स्मार्टफोन लॉन्च, इतनी है कीमत

Unihertz ने दुनिया का सबसे छोटा 5G फोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Unihertz Jelly Max नाम दिया गया है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर मार्केट में पेश किया गया है। जो बड़े साइज के स्मार्टफोन की बजाए कॉम्पेक्ट साइज के स्मार्टफोन चाहते हैं।

Unihertz Jelly Max 12 जीबी रैम और Dimensity 7300 चिपसेट से पैक्ड है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स बताते हैं।

 दुनिया का सबसे छोटा 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Unihertz Jelly Max स्पेसिफिकेशन - Unihertz Jelly Max में 5.05 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है, जो 720 x 1520 पिक्सल का रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें एक LCD पैनल मिलता है, जो पंच होल कटआउट डिजाइन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट शामिल किया गया है, जो 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। यह फोन Android 14 पर काम करता है।

 दुनिया का सबसे छोटा 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें Unihertz Jelly Max फोन में 100 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंचहोल कटआउट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 4000mAh की बैटरी दी है। जो 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, केवल 20 मिनट में यह फोन 90 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में कंपनी ने 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, संपर्क रहित भुगतान के लिए एनएफसी और उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए एक इन्फ्रारेड पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए हैं। सुरक्षा के लिए बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

Unihertz Jelly Max कीमत व उपलब्धता- बता दें, Unihertz Jelly Max को कंपनी ने क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत लॉन्च किया है। इसे Kickstarter वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 199 डॉलर यानी कि, (लगभग 16,000 रुपये) है। जिसकी बिक्री अक्टूबर 2024 से शुरू की जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
World smallest 5G phone Unihertz jelly max launched Know Price And Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X