Home
Mobile

WWDC 2025: iOS Apple AirPods में मिलेगा स्लिप ट्रैक और कैमरा कंट्रोल, जानिए क्या होगा खास

WWDC 2025: Apple हर साल की तरह Apple इस बार भी 9 जून से 13 जून के बीच अपना Worldwide Developers Conference (WWDC 2025) आयोजित करने जा रहा है। इस बड़े टेक इवेंट में iOS 26, macOS 26 और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए कई नए अपडेट्स की घोषणा की जा सकती है।

हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा AirPods में आने वाले संभावित नए फीचर्स को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अब अपने वायरलेस ईयरबड्स को और भी स्मार्ट बनाने जा रहा है, जिसमें सॉफ्टवेयर अपडेट को ध्यान में रखा जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

WWDC 2025 : नए Apple AirPods में होंगे ये धांसू फीचर्स

स्लीप मॉनिटरिंग फीचर (Sleep Detection)

AirPods में एक नया स्लीप डिटेक्शन फीचर जोड़ा जा सकता है, जो यह पहचान सकेगा कि यूजर कब सो गया है। जैसे ही यूजर नींद में जाएगा, म्यूजिक या पॉडकास्ट अपने आप बंद हो जाएगा।
हालांकि AirPods में खुद कोई नींद मापने वाला सेंसर नहीं होता, लेकिन यह फीचर Apple Watch के साथ मिलकर काम करेगा। यानी घड़ी से प्राप्त स्लीप डेटा के आधार पर AirPods यह फैसला ले पाएंगे।

हेड जेस्चर कंट्रोल (Head Gestures)

Apple पिछले साल एक नया फीचर लाया था, जिसमें यूज़र्स सिर हिलाकर कॉल का जवाब दे सकते थे। अब यह सुविधा और भी बेहतर हो सकती है।
उदाहरण के लिए, आप सिर को एक खास दिशा में हिलाकर वॉल्यूम कंट्रोल कर सकेंगे या Conversation Awareness जैसे मोड को ऑन कर पाएंगे।

कैमरा कंट्रोल (Camera Control via AirPods)

अब आप AirPods से अपनी iPhone का कैमरा भी कंट्रोल कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AirPods के स्टेम (डंडे) को दबाकर फोटो खींचा जा सकेगा।

यह सुविधा खासकर तब उपयोगी होगी जब आप ग्रुप फोटो या सेल्फी ले रहे हों और iPhone दूर रखा हो। इसमें टाइमर फीचर भी हो सकता है जिससे फोटो खींचने के लिए बिल्कुल सही समय पर AirPods को छूने की जरूरत न पड़े।

बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग (Studio Quality Audio Mode)

AirPods में अब एक नया स्टूडियो क्वालिटी माइक्रोफोन मोड भी शामिल हो सकता है। इससे यूज़र्स को बेहतर साउंड रिकॉर्डिंग के लिए अलग-अलग ऑडियो प्रोफाइल चुनने की सुविधा मिलेगी, ठीक उसी तरह जैसे iPhone में 'Audio Mix' का ऑप्शन होता है।

शेयर किए गए iPad के लिए आसान पेयरिंग

Apple स्कूलों और शिक्षा से जुड़े माहौल को ध्यान में रखते हुए AirPods की शेयरिंग को आसान बना सकता है। अब अगर एक iPad को कई यूज़र्स इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हर यूज़र अपने AirPods को आसान तरीके से पेयर कर पाएगा।

रियल टाइम ट्रांसलेशन (Live Translation)

इस साल का सबसे चर्चित फीचर लाइव ट्रांसलेशन हो सकता है। यानी अगर दो लोग अलग-अलग भाषाओं में बात कर रहे हैं, तो AirPods उन्हें रीयल टाइम में एक-दूसरे की भाषा का अनुवाद करके सुना सकेंगे।

किन मॉडल्स को मिलेगा ये अपडेट?

हालांकि इन सभी फीचर्स के बारे में अभी केवल अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये सुविधाएं सभी AirPods मॉडल्स पर उपलब्ध होंगी या केवल AirPods Pro जैसी प्रीमियम डिवाइसेज तक ही सीमित रहेंगी।

Apple हर साल अपने डिवाइसेज को बेहतर बनाने के लिए इनोवेशन करता है, लेकिन 2025 का WWDC खासकर AirPods यूज़र्स के लिए बेहद रोमांचक हो सकता है। नींद पहचानने से लेकर कैमरा कंट्रोल और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स Apple को एक बार फिर वायरलेस ऑडियो सेगमेंट में सबसे आगे ला सकते हैं। अगर आप AirPods यूज करते हैं, तो यह अपडेट्स आपके अनुभव को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WWDC 2025 Apple AirPods new features online out check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X