Xiaomi 11T और Poco F4 को Android 13-बेस्ड MIUI 14 OS अपडेट मिला

Xiaomi 11T और Poco F4 के लिए लेटेस्ट Android 13-बेस्ड MIUI 14 OS अपडेट जारी कर रहा है। यह अपडेट दोनों हैंडसेट के लिए नई फैसिलिटी, लेटेस्ट फर्मवेयर वर्जन, सिक्योरिटी पैच और बहुत कुछ लेकर आता है। यह अपडेट सबसे पहले Mi पायलट प्रोग्राम यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। जबकि Xiaomi 11T स्मार्टफोन को सितंबर 2021 में Android 11 OS ऑनबोर्ड के साथ लॉन्च किया गया था, Poco F4 को 2022 में Android 12 OS के साथ लॉन्च किया गया था ।
Xiaomi 11T पर MIUI 14 अपडेट
Xiaomiui द्वारा शेयर किए गए डिटेल्स के मुताबिक, Xiaomi 11T पर MIUI 14 अपडेट नई फैसिलिटी और सुधारों को लाता है, जिसमें नए सुपर आइकन, विजेट्स और रिवाइज्ड विजुअल डिजाइन, साथ ही बेहतर पोफोमेंस और बैटरी लाइफ शामिल किया गया हैं। इसके अलावा , अपडेट फर्मवेयर वर्जन MIUI 14.0.3.0 TKWMIXM और दिसंबर 2022 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
Xiaomi 11T पर लेटेस्ट अपडेट ग्लोबल लेवस पर जारी किया जा रहा है। इसका आकार 3.5GB है और इसे MIUI डाउनलोडर के जरीए से डाउनलोड किया जा सकता है। Xiaomi 11T को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था, जो Android 11-बेस्ड MIUI 12.5 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चल रहा था। MIUI 14 अपडेट इसका दूसरा मेन OS अपडेट है।

MIUI 14 अपडेट ग्लोबल लेवल पर जारी
इसके अलावा, MIUI 14 अपडेट ग्लोबल लेवल पर और यूरोपीय इकोनॉमिक सेक्टर (EEA) में पोको F4 पर भी जारी किया जा रहा है। हैंडसेट को 2022 में Android 12-बेस्ड MIUI 13 ऑनबोर्ड के साथ लॉन्च किया गया था और अब इसे अपना पहला OS अपडेट मिला है। अपडेट Xiaomi 11T जैसे ही फीचर्स के साथ आया है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ शामिल किया गया है। इसने सेटिंग मेनू में खोजों में भी सुधार किया है।
MIUI 14 के रोलआउट के लिए अपने रोडमैप
नए POCO F4 MIUI 14 अपडेट में फर्मवेयर वर्जन V14.0.1.0.TLMINXM है और इसमें दिसंबर 2022 सिक्योरिटी पैच शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में, Xiaomi 12 को MIUI 14 अपडेट मिलना शुरू हुआ था। MIUI 14 का दिसंबर में एक वर्चुअल इवेंट में अनावरण किया गया था, जहां कंपनी ने अपनी प्रमुख Xiaomi 13 सीरीज का भी अनावरण किया था। चीनी टेकनीकी दिग्गज ने तब पात्र उपकरणों के लिए MIUI 14 के रोलआउट के लिए अपने रोडमैप का खुलासा किया।


Click it and Unblock the Notifications