Home
Mobile

Xiaomi 12 Pro 5G को 18 हजार की छूट के साथ लाएं घर, जानें नई कीमत और ऑफर डिटेल

अगर आप भी Xiaomi 12 Pro को खरीदने का सोच रहे हैं और कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस फोन को आप भारी डिस्काउंट के तहत कीमत से लगभग 18 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, जिसे पिछले साल दिसंबर 2022 में कंपनी ने लॉन्च किया गया था। अपने इस फोन को शाओमी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के पैक्ड किया है। तो आइए आपको इस फोन की नई कीमत, खासियत और ऑफर का लाभ कहां मिल रहा है डिटेल में बताते हैं।

Xiaomi 12 Pro 5G पर ऑफर

भारत में Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 62,999 रुपये तय किया था। जिसे फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट के तहत कीमत से हजारों की बचत के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 37,600 रुपये तक एडिशनल डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। साथ ही साथ कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर भी ऑफर का लाभ मिल रहा है।

Xiaomi 12 Pro 5G को 18 हजार की छूट के साथ लाएं घर, जानें नई कीमत

Xiaomi 12 Pro 5G स्पेक्स

Xiaomi 12 Pro में 6.73 इंच का AMOLED पैनल मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। इसका डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट को शामिल किया गया है। इसके अलावा 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX707 सेंसर के साथ आ रहा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP टेलीफोटो(2x ऑप्टिकल जूम) शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,600mAh की बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, NFC मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is a chance to buy Xiaomi 12 Pro 5G for less than the price. Which can be bought from Flipkart under a huge discount with a discount of thousands from the price. This phone is the flagship smartphone of the company, in which Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 chipset has been included.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X