Home
Mobile

Xiaomi 12 Pro अब अमेजन पर 44,999 रुपये में, जल्दी करें ये ऑफर निकल न जाए

Xiaomi 12 Pro अब अमेजन पर 44,999 रुपये में, जल्दी करें

अमेज़न रिपब्लिक डे सेल के दौरान Xiaomi 12 Pro को काफी कम कीमत पर पेश किया जा रहा है। इसलिए जो लोग इसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Xiaomi 12 Pro एक बेस्ट ऑप्शन है। Xiaomi 12 Pro कंपनी का मौजूदा फ्लैगशिप फोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 SoC, 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ आता है। तो चलिए जानते हैं फोन के साथ मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में।

Xiaomi 12 प्रो पर मिलने वाले डील

Xiaomi 12 Pro को भारत में 8GB और 256GB वर्जन के लिए 62,999 रुपये और 12GB-256GB मॉडल के लिए 66,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन चल रही अमेज़ॅन रिपब्लिक डे सेल में आप इन दोनों मॉडलों को कम कीमत यानी 54,999 रुपये और 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस फोन पर, SBI बैंक कार्ड का यूज कर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस ऑफर को लगाने से इसकी कीमत 44,999 रुपये और 48,999 रुपये हो जाती है।

Xiaomi 12 Pro अब अमेजन पर 44,999 रुपये में, जल्दी करें

Xiaomi 12 प्रो में क्या है खासियत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi 12 प्रो एक बेस्ट फ्लैगशिप फोन है, इस हैंडसेट में 2K एमोलेड डिस्प्ले, 120 वॉट का क्रेजी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 4,600 mAH की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है। हालाँकि, फोन के साथ दिक्कत यह है कि चिपसेट काफी थ्रॉटल करता है जिसके चलते इसे धूप में यूज करने में काफी मुश्किल होता है। फोन में हीटिंग की भी समस्या होती है।

Xiaomi 12 प्रो के स्पेसिफिकेशन

बता दें कि Xiaomi 12 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 1500nits पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और HDR10+ के साथ 6.73-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फ्लैगशिप को पावर देने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन1 चिपसेट एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। वहीं 12 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज है। फोन MIUI 13 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स के साथ Android 12 OS पर चलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 12 Pro is being offered at a very low price during the Amazon Republic Day sale. Therefore, for those who want to buy it at a low price, Xiaomi 12 Pro is the best option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X