Home
Mobile

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन पर 14 हजार तक कर सकते हैं बचत, जानें सभी डिटेल

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन पर 14 हजार तक की करें बचत, यहां जानें कैसे

कंपनी ने Xiaomi 12 Pro की कीमत में कटौती की है। ये पहली बार नहीं है जब कंपनी ने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 12 Pro की कीमत कम हुई है, इससे पहले Xiaomi 13 Pro लॉन्च के वक्त भी इसकी कीमत में लगभग 10 हजार रुपये तक की कटौती की गई थी। तो आइए आपको आगे इस हैडंसेट के नए प्राइज और से लेकर फीचर्स तक की जानकारी डिटेस में बताते हैं।

कंपनी ने एक बार फिर Xiaomi 12 Pro की कीमत में कटौती की है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में इस हैंडसेट के दाम कम किए गए थे। इस बार इस फोन की कीमत में करीब 8 हजार रुपये तक की कमी की गई है। इस फोन के दोनों रैम कंफिगरेशन वेरिएंट में इस प्राइज की कटौती की गई है।

Xiaomi 12 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 12 Pro में 6.73 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2K है। इस हैंडसेट का स्क्रीन HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करती है। जिसमें प्रोटेक्शन के लिए Corning गोरिल्ला ग्लास Victus लगाया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आ रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन पर 14 हजार तक की करें बचत, यहां जानें कैसे

इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 120W वायर और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की जंबो बैटरी दे रही है। इसके साथ ही आपको 5G, dual 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और NFC दिया जा रहा है। यह हैंडसेट Android 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा।

आपको बता दें, Xiaomi 12 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की पहले कीमत 52,999 रुपये था। जो अब कटौती के बात 44,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट पहले 56,999 रुपये में मिल रहा था, जो अब 48,999 रुपये में मिल रहा है।

इतना ही नहीं कंपनी अपने ग्राहकों को HDFC, SBI, Axis Bank और ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपये का अन्य छूट भी दे रही है। साथ ही आप पुराने फोन की बेस वैल्यू पर 2000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकते हैं। यानि कि, टोटल आपको 14 हजार रुपये तक का लाभ मिल रहा है। जिसके बाद आप इस फोन पर अपने 14 हजार रूपये तक की बचत कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has cut up to Rs 8,000 on Xiaomi 12 Pro. Apart from this, you can save up to 14 thousand on this phone with bank offers and discounts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X