Xiaomi 12 Pro की कीमत में कटौती, 39 हजार से ज्यादा तक की करे बचत, जानें ऑफर
Xiaomi 12 Pro 5G Price Cut: शाओमी जल्द ही अपना नया 14 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। शाओमी 14 सीरीज के लॉन्च से पहले ही भारत में इसके पुराने मॉडल Xiaomi 12 Pro की कीमत में कटौती की गई है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर दशहरा सेल लाइव हो गया है। जिसमें Xiaomi 12 Pro 5G को हजारों रुपये की कटौती के साथ कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आपको इस फोन पर मिल रहे बंपर छूट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
सबसे पहले आपको बता दें, Xiaomi 12 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को 62,999 रुपये और 12 जीबी रैम के + 256 जीबी स्टोरेज को 66,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अगर आप इस फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से करते हैं, तो बैंक ऑफर के तहत इसपर भारी बचत कर सकते हैं। ग्राहक अगर Flipkart Axis Bank Card से फोन की खरीदारी करता है तो 5% कैशबैक का लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 39,150 रुपये की बचत की जा सकती है। जिसके बाद आपको यह फोन हजारों की छूट के साथ मिलेगा।
Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
शाओमी 12 प्रो में 6.73 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल और ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। इसके प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। इसमें लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी दी गई है , जिसका इस्तेमाल एप्पल अपने प्रीमियम आईफोन में करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi 12 Pro में स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 को शामिल किया गया है। यह 12GB रैम और 265GB स्टोरेज के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 12 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया हैं। जिसका पहला लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX707 सेंसर के साथ आ रहा है। इसके साथ OIS का सपोर्ट दिया गया है। दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4600mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ 50W की वायरलेस और 10W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








