Xiaomi 12 Pro और Vivo X80 Pro फ्लैगशिप में आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, यहां जानें

Xiaomi 12 Pro VS Vivo X80 Pro: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने पिछले साल Xiaomi 12 Pro को भारत में लॉन्च किया था। जिसमें आपको 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600 mAh की बैटरी मिल रही है। वहीं चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले साल ही अपने X80 series के दो मॉडल Vivo X80 और Vivo X80 Pro को एक साथ लॉन्च किया था। जिसमें आपको 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिल रही है। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना कर बताने जा रहे हैं कि, आपको कौन सी कंपनी बेहतर स्पेक्स ऑफर कर सकती है। आईए आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स ऑफर के बारे में बताते हैं।
Xiaomi 12 Pro Vs Vivo X80 की डिस्प्ले डिजाइन
Xiaomi 12 Pro की बात करें तो इसमें आपको 6.7 इंच की WQHD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल रही है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही आपको इस स्मार्टफोन में गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। वहीं Vivo X80 में आपको कंपनी 6.7 इंच की फुल HD+AMOLED डिस्प्ले दे रही है। जिसके डिस्प्ले के सेंटर पर पंच-होल दिया गया है। इस फोन की रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में आपको कोस्मिक ब्लैक और अर्बन ब्लू कलर ऑप्शन मिल रहा है।
Xiaomi 12 Pro Vs Vivo X80 का कैमरा
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में कंपनी अपने यूजर्स को ट्रिपल कैमरा का सेटअप दे रही है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही आपको इसमें 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं Vivo X80 की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिल रहा है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो OIS को सपोर्ट करता है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा से यूजर्स 60FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Xiaomi 12 Pro Vs Vivo X80 की बैटरी
वहीं बैटरी की बात करें तो Xiaomi स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी आपको मिल रही है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इसी के साथ आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर भी मिल रहा है। वहीं Vivo X80 की बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में आपको 4,500mAh की बैटरी मिल रही है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसी के साथ आपको इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट रीडर भी मिल रहा है।

Xiaomi 12 Pro Vs Vivo X80 के दाम
अब बात करते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के कीमत की, Xiaomi 12 Pro 5G के 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 62,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट को आप 66,999 रुपये में ले सकते हैं। वहीं Vivo X80 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 54,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,999 में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







