Home
Mobile

Xiaomi 13 लाइट 26 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Xiaomi 13 लाइट 26 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

आपकी जानकारी के लिेए बता दें कि Xiaomi का बार्सिलोना, स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। चीनी कंपनी इवेंट में Xiaomi 13 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है और इसमें तीन फोन शामिल हो सकते हैं। टॉप लेवल पर Xiaomi 13 Pro, एक वैनिला Xiaomi 13 और एक टोन्ड-डाउन Xiaomi 13 लाइट होगा। पहले दो फोन चीन में पहले से ही सेल हो रहे हैं, लेकिन तीसरा बिल्कुल नया है। जर्मन रिटेलर की वेबसाइट पर एक नई लिस्टिंग से लॉन्च से पहले Xiaomi 13 लाइट के स्पेसिफिकेशन का पता चला है। तो चलिए जानते हैं इसे सभी डिटेल्स के बारे में।

Xiaomi 13 लाइट के स्पेसिफिकेशन को सबसे पहले Google Play कंसोल पर देखा गया था, लेकिन जर्मन वेबसाइट (साइबरपोर्ट के जरिए से) लेटेस्ट लिस्टिंग उन डिटेल्स का खुलासा करती है और उनमें और भी बहुत कुछ जोड़ती है। Google Play कंसोल पर लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi 13 लाइट एक स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर का यूज करता है, जिसका खुलासा केवल ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टिंग से की जा सकती है।

Xiaomi 13 लाइट 26 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Xiaomi 13 लाइट के स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi 13 लाइट में 6.55-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन, 402 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी और 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले डॉल्बी विजन कंटेंट को भी सपोर्ट करेगा। फोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर पर बेस्ड किया जा सकता है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी, लेकिन फोन एक्सटर्नल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा या नहीं यह साफ नहीं है। Xiaomi 13 लाइट Android 13 के बजाय Android 12 पर चलेगा।

Xiaomi 13 लाइट कैमरा और बैटरी

Xiaomi 13 लाइट के पीछे, आप 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल सेंसर वाले सहायक कैमरों की उम्मीद कर सकते हैं। फोन के फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। Xiaomi 13 लाइट को पावर देने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। क्यूई वायरलेस चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट हो सकता है। Xiaomi 13 लाइट एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आएगा।

Xiaomi 13 लाइट की कीमत

लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi 13 लाइट की कीमत EUR 499.90 होगी, जो कि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए लगभग 44,100 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
As per the listing, the Xiaomi 13 Lite will come with a 6.55-inch AMOLED display with full-HD+ resolution, pixel density of 402 PPI, and 120Hz refresh rate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X