Home
Mobile

10 हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन, इस माह तक है ऑफर

10 हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन

Xiaomi 13 Pro discount साल के शुरूआत में ही भारत में लॉन्च हुई Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती आई है। अब इस स्मार्टफोन को आप 10,000 की छूट के साथ 69,999 रुपये में ले सकते हैं। अगर आप भी इस स्मार्टफोन को लेने का सोच रहे हैं तो यह समय सबसे उचित रहेगा।

ये हैं फीचर

Xiaomi 13 Pro में फोटो लवर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 MP प्राइमरी और 1-इंच Sony IMX989 कैमरा सेंसर है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 50 MP अल्ट्रा-वाइड और 3.2x ऑप्टिकल Zoom के साथ 50 MP 75mm पोर्ट्रेट टेलिफोटो कैमरा भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.73-इंच की 2K OLED Display मिलेगा। इसी के साथ Dual नैनो सिम की भी सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi 13 Pro की स्क्रीन की रिफ्रेश रेट की बात करें तो यह 120Hz और Touch सैंपलिंग रेट 240Hz है।

चार्जिंग और बैटरी

Xiaomi 13 Pro में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आपको मिलेगा। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,820mAh की बैटरी भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 4G, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, GPS और NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि, कंपनी ने हाल ही में Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन को देश में लॉन्च किया था। उस वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब भारत में होने वाले Xiaomi फैन फेस्ट को देखत हुए कंपनी ने इसमें भारी छुट देने का एलान किया है। हालांकि इस ऑफर का लाभ आप केलव अप्रैल तक ही ले सकते हैं।

बैंक ऑफर

वहीं अगर बैंक ऑफर की बात करें तो यह स्मार्टफोन आपको ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 8,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिलेगा। जिससे आप इस फोन को इसके रियल कीमत से कम होने के बाद 71,999 रुपये में ले सकते हैं। साथ ही अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो इसमें और डिस्काउंट आप ले सकते हैं । सभी एक्सचेंज वैल्यू के बाद यह फोन आपको 38,999 रुपये में मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company recently launched the Xiaomi 13 Pro smartphone in the country. At that time the price of this smartphone was kept at Rs 79,999. But now looking at the Xiaomi Fan Fest to be held in India, the company has announced a huge discount.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X