Home
Mobile

Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ जाने स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च,जाने कीमत

Xiaomi 13 Pro 26 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में कुछ मामूली बदलावों के साथ लॉन्च किया गया था और आज, भारत में इसकी आधिकारिक कीमत की भी घोषणा कर दी गई है। लेटेस्ट Xiaomi फ्लैगशिप में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट, Leica ऑप्टिक्स के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन की बिक्री की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है और यह जल्द ही खरीद के लिए उपलब्ध होगा। चलिए इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Xiaomi 13 प्रो की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi 13 प्रो एक सिंगल 12GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 79999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन की सेल 10 मार्च से शुरू होगी, हालाँकि, 6 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर विशेष शुरुआती एक्सेस सेल है। इंट्रोडक्टरी ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक कार्ड धारकों को 10,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। शाओमी गैर-शाओमी डिवाइस पर 8,000 रुपये और रेडमी और श्याओमी फोन पर 12,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च,जाने कीमत

Xiaomi 13 प्रो के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.73-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस द्वारा सुरक्षित है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13-बेस्ड MIUI 14 स्किन पर चलता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Xiaomi 13 प्रो कैमरा और बैटरी

बता दें कि कैमरे इस स्मार्टफोन का एक बड़ा आकर्षण हैं। इसमें Leica ऑप्टिक्स के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.9 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX989 1-इंच सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ 4,820mAh की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 13 Pro will be available in a single 12GB and 256GB internal storage variant and its price has been kept at Rs 79999. The smartphone will go on sale starting March 10, however, there is a special early access sale on March 6 at 12 noon IST.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X