Home
Mobile

Xiaomi 13 Pro के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा लॉन्च, Amazon से होगी सेल

Xiaomi 13 Pro के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा लॉन्च

Xiaomi 13 सीरीज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में ग्लोबल मार्केट में आ रही है। कंपनी ने पिछले हफ्ते यह खुलासा किया था कि Xiaomi 13 Pro की लॉन्चिंग सीरीज ज्यादा बेहतर और महंगा फोन है। एक नई लिस्टिंग मुताबिक अपकमिंग फ्लैगशिप फोन अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। वहीं इस फोन को 26 फरवरी को भारत में सेल के लिए रखा जाएगा।

अमेजन इंडिया वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi 13 Pro भारत में 26 फरवरी को आएगा, लेकिन इसमें फोन के सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं दि गई है। भारतीय मार्केट में रिलीज से पहले फोन को प्री-ऑर्डर करने की आवश्यकता होगी या नहीं, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। Xiaomi 13 Pro की भारत में कीमत को लेकर भी कोई खुलासा नहीं है। हमें अभी और इंतजार करना होगा।

Xiaomi 13 Pro के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा लॉन्च

Xiaomi 13 प्रो स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Pro के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो कि क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे बड़ा प्रोसेसर है। टीजर से पता चलता है कि Xiaomi 13 Pro Leica ट्यून किए गए 75mm लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX989 सेंसर के साथ आएगा।

Xiaomi 13 Pro कैमरा

बता दें कि Xiaomi 13 Pro घुमावदार किनारों के साथ 6.73-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आएगा। इस पंच-होल के अंदर एक फ्रंट कैमरा होगा लेकिन रिजॉल्यूशन साफ नहीं है। फोन के पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX989 सेंसर, 50-मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 टेलीफोटो सेंसर और 50-मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है।

Xiaomi 13 Pro बैटरी

Xiaomi 13 Pro में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4820mAh की बैटरी हो सकती है। यह अधिकतम 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ कई रैम और स्टोरेज ऑप्शनों में आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 13 series is coming to the global market in Mobile World Congress (MWC) 2023. The company had revealed last week that the launch series of Xiaomi 13 Pro is a better and more expensive phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X