xiaomi 13 pro VS oneplus 11 में कौन सा फोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, कीमत से फीचर्स तक, यहां जानें सभी डिटेल्स

अगर आप भी दमदार कैमरा और फीचर्स के साथ नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार xiaomi 13 pro और oneplus 11 को देख सकते हैं। शाओमी ने अपना स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro को हाल ही में भारतीय मार्केट में उतारा है। जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और Leica कैमरा सेंसर शामिल है। जिसका सीधा मुकाबला Oneplus 11 5G स्मार्टफोन से माना जा रहा है। दोनों हैंडसेट एक जैसे प्रोसेसर के साथ आ रहे हैं। तो आइए आपको आगे हम इन फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी देते है, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन सेलेक्ट कर सकेंगे।
Xiaomi 13 Pro और OnePlus 11 के डिस्प्ले
Xiaomi 13 Pro फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन का डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। वहीं OnePlus 11 में यूजर्स को 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। डिस्प्ले के साथ LTPO 3.0, (1,440x3,216 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 1,000Hz तक टच सैपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट भी दिया गया है।
Xiaomi 13 Pro और OnePlus 11 के प्रोसेसर
Xiaomi 13 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। जो एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलता है। इसमें 12 GB LPDDR5X रैम और 512 GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज भी दिया जा रहा है। वहीं OnePlus 11 5G में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ OxygenOS 13 मिल रहा है। कंपनी अपने इस हैंडसेट के साथ चार साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है। यानि कि, इस स्मार्टफोन के साथ एंड्रॉयड 16 और एंड्रॉयड 17 भी मिलेगा। इसमें16 GB तक की LPDDR5x रैम और 256 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल रही है।

Xiaomi 13 Pro और OnePlus 11 का कैमरा
Xiaomi 13 Pro में कैमरे की बात करें तो आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 11 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है।जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, सेकेंडरी लेंस 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 टेलीफोटो पोट्रेट लेंस और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल Sony IMX581 सेंसर के साथ आ रहा है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
Xiaomi 13 Pro और OnePlus 11 की बैटरी
Xiaomi 13 Pro में यूजर्स को 4,820mAh की बैटरी मिल रही है, जो 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC यूजर्स को मिल रहा है। इस फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। वहीं OnePlus 11 में OnePlus 11 5G में 5,000 mAh की बैटरी और 100 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Xiaomi 13 pro और Oneplus 11 के कलर
Xiaomi 13 Pro में यूजर्स को सेरेमिक व्हाइट और सेरेमिक ब्लैक दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। वहीं OnePlus 11 5G में आपको टाइटन ब्लैक और इंटरनल ग्रीन दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।
Xiaomi 13 pro और Oneplus 11 की कीमत
Xiaomi 13 pro स्मार्टफोन के 12 GB रैम के साथ 256 GB की स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। जिसे आप अमेजन, Mi.com, Mi Home, रिटेल स्टोर से ले सकते हैं। वहीं OnePlus 11 5G फोन के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 56,999 और 16 GB के साथ 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये है। इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है, जहां आप ऑर्डर कर सकते हैं।
ये दोनों हैंडसेट दमदार फीचर्स और तगड़े कैमरा के साथ आ रहे हैं। अगर आप बड़ी डिस्प्ले और बैटरी चाहते हैं तो आपके लिए OnePlus 11 5G सही विकल्प हो सकता है। वहीं कैमरा और फास्ट चार्जिंग के मामले में आप Xiaomi 13 Pro को ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








