Xiaomi 13 Ultra मई में हो सकता है लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन और डिटेल्स

Xiaomi ने पिछले साल लास्ट में चीन में 13 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने MWC 2023 से पहले Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया। बता दें कि इस लाइनअप में मौजूदा समय में केवल दो प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। Xiaomi के इस साल के लास्ट में एक नया अल्ट्रा मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है। Xiaomi 13 Ultra मई या जून 2023 में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक फोन के लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
टिप्स्टर योगेश बराड़ ने अब अपकमिंग Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को लीक किया है । लीक हुए डिटेल्स से पता चलता है कि Xiaomi 13 Ultra कैमरा सेटअप को अपग्रेड मिल सकता है।
Xiaomi 13 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 13 Ultra 2023 में लॉन्च होने वाला कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। Xiaomi 13 Ultra उम्मीद के मुताबिक फ्लैगशिप हार्डवेयर पैक करेगा। फोन में हुड के नीचे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी होगा।
13 Ultra में QHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन के किनारों से घुमावदार रहने की संभावना है और फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में एक होल -पंच कटआउट है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के लिए भी सपोर्ट के साथ आएगा। LTPO स्क्रीन 1Hz और 120Hz के बीच रिफ्रेस होगी।

Xiaomi 13 Ultra कैमरा
पीछे की तरफ, कैमरा सेटअप में चार 50MP सेंसर होंगे। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जिसमें 1-इंच Sony IMX989 सेंसर होने की संभावना है। कहा जाता है कि पीछे की तरफ कैमरा सेटअप में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 50MP का टेलीफोटो कैमरा है। एक और 50MP का टेलीफोटो कैमरा होगा, जो कि दूर ज़ूम रेंज की पेशकश करने की संभावना है।
सेल्फी के लिए, 13 अल्ट्रा में 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर होगा। 13 अल्ट्रा में पीछे की तरफ लीका-ट्यून कैमरा सिस्टम होगा। कैमरा सेटअप में Xiaomi 13 Pro में उपलब्ध अलग-अलग पोर्ट्रेट मोड सुविधाओं और Leica फोटोग्राफी शैलियों को शामिल करने की उम्मीद है।
हुड के तहत एक बड़ी 4900 एमएएच बैटरी होगी। फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जो कि 13 Pro के 120W चार्जिंग सपोर्ट से कम है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देने की भी बात कही गई है।
फोन को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च करने की बात कही गई है। फोन का बेस मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज पैक कर सकता है। इसका टॉप-टियर स्टोरेज ऑप्शन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज पैक करेगा। फोन एंड्रॉइड 13 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ लॉन्च होगा। इसमें Android के टॉप पर MIUI 14 की एक परत होगी।


Click it and Unblock the Notifications