Home
Mobile

Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स, जानें कीमत

  Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Xiaomi 13 Ultra Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra को चीन में मंगलवार को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में कई लेटेस्ट फीचर्स को भी ऐड किए हैं। आपको xiaomi 13 ultra में Leica-tuned के साथ कैमरा मिल रहा है, जो हाई-एंड कस्टम सेमीमाइक्रोन लेंस से लैस है। इसी के साथ आपको Xiaomi 13 Ultra में 'हाइबरनेशन' मोड भी मिलेगा, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि 1 % बैटरी बचे होने पर भी यूजर्स इस फोन को 60 मिनट तक इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए आपको इस फोन से जुड़ी पुरी डिटेल्स बताते हैं।

Xiaomi 13 Ultra का स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन में कंपनी आपको LTPO के सपोर्ट के साथ 6.73 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले दे रही है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन, P3 कलर गैमट, 1920Hz PWM डिमिंग और 2600nits तक पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। इसी के साथ आपको इसके बैक साइड पर क्वाड कैमरा का सेटअप मिलेगा। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का Sony IMX858 अल्ट्रावाइड कैमरा, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिल रहा है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन यूजर्स को फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।

  Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Xiaomi 13 Ultra की बैटरी

Xiaomi 13 Ultra की बैटरी बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। जिसके साथ 90W की वायर और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 13 Ultra की कीमत और कलर

कंपनी ने Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर में लॉन्च की है। आपको बता दें, Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 71,600 रुपये रखी गई है। वहीं 16 GB रैम के साथ 512 GB स्टोरेज की कीमत लगभग 77,500 रुपये बताया जा रहा है। 16 GB रैम और 1TB स्टोरेज की कीमत 87,000 रुपये रखी गई है। हालांकि इस फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Xiaomi launched its new smartphone Xiaomi 13 Ultra in China on Tuesday. The company has also added many latest features in this new smartphone. What you are getting on the Xiaomi 13 Ultra is a Leica-tuned camera setup with a high-end custom semimicron lens.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X