Xiaomi 13T Pro की इस दिन हो रही धमाकेदार एंट्री, डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें सबकुछ
Xiaomi 13T Pro : स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी जल्द ही अपने Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इन अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार इन स्मार्टफोन्स की 26 सितंबर को मार्केट में एंट्री हो सकती है। आपको बता दें, इन फोन्स की सोशल मीडिया पर इसकी इमेज भी वायरल हो रही है। तो आइए आपको इसकी कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
स्मार्टफोन को TDRA,NCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है
Xiaomi 13T Pro अपकमिंग फोन को TDRA,NCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जिसके कारण इसके कई फीचर्स अब तक सामने आ चुके हैं।कंपनी इसे Xiaomi 12T सीरीज के सक्सेसर के तौर पर पेश कर सकती है, जिसकी पिछले साल अक्टूबर एंट्री हुई थी।

Xiaomi 13T के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 13T को लेकर लीक की मानें तो इसे 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगी। इसके अलावा इस फोन में Dimensity 8200 Ultra SoC प्रोसेसर को कंपनी शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इस फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे का साथ दस्तक देगा। वहीं इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। लीक्स की मानें तो, इस स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस
वहीं Xiaomi 13T Pro को 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ के साथ आएगी। इस फोन को Dimensity 9200+ SoC से लैस किया जा सकता है। जिसमें 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








