Xiaomi 13T Pro की जल्द होने जा रही धांसू एंट्री, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट , IP68 से होगा लैस, जानें कीमत
Xiaomi 13T Pro Launch Date: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी जल्द ही अपने नए हैंडसेट को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने वाली है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। कंपनी 26 सितंबर को Xiaomi 13T सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। जिसे बजट फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स की जानकारी सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खूबियों से आपको रूबरू करवाते हैं।
Xiaomi 13T सीरीज की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार शाओमी 13टी के 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 700 यूरो यानि कि, लगभग 62,085 रुपये तय की जा सकती है। वहीं इसके प्रो मॉडल के 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 यूरो यानि कि, लगभग 80,000 रुपये हो सकती है। आपको बता दें, ये अनुमानित कीमत है। कंपनी ने अभी तक इस सीरीज की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
Xiaomi 13T सीरीज के फीचर्स
Xiaomi 13T सीरीज के फीचर्स की बात करें तो अबतक सामने आए रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, Xiaomi 13T को मीडियाटेक डायमेनसीटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जिसमें कंपनी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दे सकती है। शाओमी 13टी में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। वहीं इसके प्रो मॉडल को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला सकती है। जिसे IP68 सपोर्ट के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
प्रो मॉडल की लीक फोटोज में इसके बैक में रिक्टैन्गुलर कैमरा मॉड्यूल तीन लेंस कटआउट और फ्लैश लाइट को देखा जा सकता है। वहीं इसका फ्रेम मेटल से बना है। लीक जानकारी की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा Leica ब्रांडिंग और OIS सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल Leica सपोर्ट टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस इसमें शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस सीरीज को कंपनी 5,000mAh की बैटरी से लैस कर सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट को इसमें शामिल किया जा सकता है। यह डिवाइस Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








