Xiaomi 13T को FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया, जानें भारत में लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स
Xiaomi 13T Launch date In India: स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13T को भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। जिसकी तैयारियां कंपनी ने लगभग पूरी कर ली हैा इस फोन के सितंबर तक दस्तक देने की उम्मीद है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। जिसके अनुसार फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में यह फोन मॉडल नंबर 2306EPN60G के साथ FCC सर्टिफिकेशन पर नजर आया है।
Xiaomi 13T के फीचर्स
डीलैब्स की रिपोर्ट की मानें तो इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले के साथ 446ppi की पिक्सेल डेंसिटी, (2712 x 1220 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। वहीं डिस्प्ले को 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ लाया जाएगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी मीडियाटेक डाइमेंशन 8200-अल्ट्रा प्रोसेसर से पैक्ड कर सकती है। जिसमें 8 GB रैम और 256 GB तक की स्टोरेज दिया जाएगा। Xiaomi 13T को कंपनी Xiaomi 12T के सक्सेसर के तौर पर पेश कर सकती है।
Xiaomi 13T कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ Leica 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल Leica 2x टेलीफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल होगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि, फोन के साथ यूजर को 30fps पर 4k तक की वीडियो को रिकॉर्ड करने की भी फैसिलिटी मिलेगी।

Xiaomi 13T बैटरी
Xiaomi 13T की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी-सी पोर्ट, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी का सपोर्ट भी कंपनी देगी। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा।
Xiaomi 13T कीमत
Xiaomi 13T की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हांलाकि इसके ब्लैक और अल्पाइन ब्लू दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications







