Xiaomi 14 अमेजन पर अब तक के सबसे कम कीमत में उपलब्ध, जानें ऑफर डिटेल्स
Xiaomi 14 Discount: स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्फोन Xiaomi 14 को लॉन्च किया था। जिसे 79,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि अब इस फोन को ग्राहक एक खास डील के तहत अब तक के सबसे सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
दरअसल इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर कई ऑफर्स के खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए आगे इसकी नई कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 14 पर ऑफर्स- इसके 12GB रैम/ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है, लेकनि आप इस वक्त इस फोन को 69,999 रुपये ही खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 34,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 35,999 रुपये हो जाएगी। हालांकि, इसका पूरा लाभ लेने के लिए ग्राहक को अमेजन की टर्म एंड कंडीशन को पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अगर ग्राहक इसे ICICI बैंक, HDFC बैंक और SBI कार्ड से खरीदारी करता है तो इसे 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशन - इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.36 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 3000 nits की पीक ब्राइटनेस, 1200 x 2670 पिक्सल रेजॉल्यूशन का सपोर्ट भी मिल रहा है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से भी लैस है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 (4nm) चिपसेट शामिल किया है। इसे Adreno 750 GPU के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50 MP (OIS), 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। यह फोन टेलीफोटो लेंस 3.2x ऑप्टिकल जूम को भी सपोर्ट करने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 4,610 mAh बैटरी दिया है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 10w रिवर्स चार्जिंग भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications






