Xiaomi 14 Civi पर धमाकेदार ऑफर: 32MP डुअल सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ पाएं भारी छूट
अगर आप भी बेहतरीन सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। Xiaomi 14 Civi 5G जिसमें 32 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा है, अब भारी भरकम डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। जो आपके लिए एक शानदार ऑप्शन भी हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले बंपर छूट तक की डिटेल्स बताते हैं।
Xiaomi 14 CIVI 5G कीमत व ऑफर-
शाओमी के इस फोन की शुरूआती कीमत 40,999 रुपये है, यह दाम इसके 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की है। जबकि, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 46,999 रुपये हैं। लेकिन अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की मदद से करता है, तो वह इस पर 3000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा।

इतना ही नहीं इसे No Cost EMI पर भी खरीदने का मौका मिल रहा है। वहीं अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को हॉट पिंक, क्रूज ब्लू और Aqua Blue में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi 14 CIVI 5G के फीचर्स-
इस फोन में आपको 6.55 इंच का Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। इतना ही नहीं इस फोन को कंपनी ने HDR10+ सपोर्ट के साथ पेश किया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसे Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। जो Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिसस्टम पर काम करता है। Xiaomi 14 CIVI 5G को कंपनी ने 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में IOS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको डुअल कैमरा मिलेगा। जो 32 मेगापिक्ल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा से लैस है।
आपको बता दें, यह फोन ऑटो फोकस के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस को 47000mAh की बैटरी से लैस किया है, जो USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications







