Home
Mobile

पांडा डिजाइन के साथ भारत में Xiaomi 14 CIVI का लिमिटेड एडिशन होगा लॉन्च, डेट कन्फर्म

Xiaomi ने पिछले महीने भारत में क्रूज ब्लू डुअल-स्लाइस एडिशन, माचा ग्रीन नैनो-टेक वेगन लेदर एडिशन और शैडो ब्लैक क्लासिक मैट एडिशन में लीका ऑप्टिक्स के साथ Xiaomi 14 CIVI को पेश किया था।

अब कंपनी Xiaomi 14 CIVI के नए पांडा डिजाइन के साथ लिमिटेड एडिशन को लॉन्च करने जा रही है और कंपनी ने इसकी डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। अब कंपनी 29 जुलाई 2024 को Redmi Pad SE 4G और Redmi Pro 5G के साथ इस फोन के नए पांडा डिजाइन के साथ लिमिटेड एडिशन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसमें मिरर ग्लास और वेगन लेदर वर्जन, पिंक, मोनोक्रोम और ब्लू एडिशन की पुष्टि की है।

पांडा डिजाइन के साथ भारत में Xiaomi 14 CIVI लिमिटेड एडिशन होगा लॉन्च

चीन में मार्च 2024 में लॉन्च हुआ था लिमिटेड एडिशन

इन मॉडल्स को मार्च में चीन में Xiaomi 14 CIVI Pro लिमिटेड एडिशन के रूप में लॉन्च किया गया था, जो कि कोना लेदर + मिरर ग्लास फिनिश ब्लैक और व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर में उपलब्ध हैं।

किस वर्जन में आने की संभावना

अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी इसे भारत में कौन से वर्जन के साथ लॉन्च करने वाली है। लेकिन उम्मीद है कि Xiaomi इसे टॉप-एंड 12GB+512GB वर्जन में पेश कर सकती है।

Xiaomi 14 CIVI लिमिटेड एडिशन की उपलब्धता

Xiaomi 14 CIVI लिमिटेड एडिशन को लॉन्च होने के बाद Mi.com और Mi होम स्टोर्स एवं पार्टनर्स स्टोर्स के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 14 CIVI स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इसमें 6.55 इंच (2750x1236 पिक्सल) 1.5K C8 12-बिट OLED 20:9 डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, डॉल्बी विजन, 2160Hz PWM डिमिंग, DC डिमिंग, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।

प्रोसेसर: शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर रन करेगा।

कैमरा: इस स्मार्टफोन में Cinematic Vision वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया है, इसके लिए 32 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। कंपनी दावा करती है कि Xiaomi 14 CIVI में मौजूद कैमरे से 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी: फोन की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 4,700mAh की बैटरी की सुविधा है, जो कि 67 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को सिक्योरिटी के साथ भी कनेक्ट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 14 CIVI में Wi-Fi, 5G, LTE, NFC जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है।

Xiaomi 14 Civi की कीमत

Xiaomi का ये मिड बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 256GB और 12GB + 512GB में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को आप 47,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। लेकिन कंपनी अपने लिमिटेड एडिशन को कितनी कीमत पर लॉन्च करेगी, इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X