Home
Mobile

Xiaomi 14 Civi का Panda Limited Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री

Xiaomi 14 Civi Panda Limited Edition मॉडल भारत में लॉन्च हो चुका है। हैंडसेट को पिछले महीने Cruise Blue, Matcha Green और Shahdow Black कलर में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने नए स्पेशल एडिशन मॉडल को 3 कलर ऑप्शन Hot Pink, Panda White और Aqua Blue, जो कि Xiaomi SU7 EV कार से इंस्पायर है। हमें एक समान डुअल टोन डिजाइन मिलता है, जिसमें वीगन लेदर और ग्लास फिनिश का एडजस्टमेंट शामिल है।

Xiaomi 14 Civi का Panda Limited Edition भारत में लॉन्च

Xiaomi 14 Civi Panda की भारत में कीमत और उपलब्धता

Xiaomi 14 Civi Panda को सिंगल वेरिएंट 12GB+512GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 48,999 रुपये है। अगर आप इस फोन को ICICI Bank कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको इस पर इंस्टिंट 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके चलते इस फोन को आप 45,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन की बिक्री आज दोपहर 2 बजे IST से शुरू हो चुकी है।

वहीं इस फोन के Panda White और Aqua Blue कलर को आप Mi.com, Xiaomi Retail और Flipkart से खरीद सकेंगे। जबकि इसके Hot Pink ऑप्शन को Mi.com और Flipkart से खरीद सकेंगे।

Xiaomi 14 Civi Panda के स्पेसिफकेशंस

प्रोसेसर और डिस्प्ले: Xiaomi 14 Civi Panda में 6.55 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दी गई है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU मिलेगा। Xiaomi 14 Civi Panda में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। यह बॉक्स से बाहर एंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS कस्टम स्किन पर रन करता है। इसमें आपको AI सबटाइटल, AI पोर्ट्रेट, AI इमेज एक्सपेंशन और भी बहुत कुछ जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

कैमरा: कंपनी ने अपने इस मॉडल में OIS के साथ 50MP Leica Summilux प्राइमरी कैमरा, 2x जूम के साथ 50MP Leica टेलीफोटो कैमरा और 12MP Leica अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल 32MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: Xiaomi 14 Civi Panda 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 14 Civi Panda Limited Edition launched in India, know price, features and sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X