Xiaomi 14 CIVI की भारत में कीमत कंफर्म, जल्द होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स
Xiaomi 14 CIVI Price in India: शाओमी अगले महीने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 14 CIVI को लॉन्च करने जा रहा है। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra के बाद Xiaomi 14 CIVIइस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा, जिसे देश में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत रेंज कंफर्म हो गई है। तो आइए आपको आगे इसकी सही कीमत और स्पेक्स जानते हैं।
Xiaomi 14 CIVI की भारत में लॉन्चिंग- Xiaomi 14 CIVI की भारत में 12 जून को एंट्री होने जा रही है। लॉन्च के बाद यह फोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइड Flipkart पर उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि, देश में इसकी शुरूआती कीमत 50,000 रुपये से कम तय की जाएगी।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे क्रूज ब्लू, माचा ग्रीन और शैडो ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ग्रीन मॉडल में टू-टोन वेगन लेदर फ़िनिश होगा, जबकि ब्लैक वेरिएंट में मैट ब्लैक फ़िनिश और ब्लू और ब्लैक दोनों ही वेरिएंट में पीछे की तरफ AG ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा।
गौरतलब है कि, Xiaomi ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की थी कि, Xiaomi 14 CIVI इस सेगमेंट में भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे फ़्लोटिंग क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसके AMOLED पैनल में घुमावदार किनारे और गोल किनारे हैं।

Xiaomi 14 CIVI स्पेसिफिकेशन - Xiaomi 14 Civi में 6.55-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट , 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। इसका पैनल HDR10+, HDR विविड, डॉल्बी विजन और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
Xiaomi 14 Civi के बैक में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ दो 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जानें की उम्मीद है।
Xiaomi 14 Civi को पावर देने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ Xiaomi हाइपरओएस पर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications







