इंतजार खत्म! Xiaomi 14 आज होगा लॉन्च, भारत में इतनी होगी कीमत, यहां देखें लाइव इवेंट
Xiaomi आज भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप फोन Xiaomi 14 को लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए कंपना ने एक इवेंट का आयोजन किया है। जिसमें इस फोन को पेश किया जाएगा।
शाओमी अपने इस फोन को तगड़े प्रोसेसर के साथ लाएगी। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत से पहले ही चीनी बाजार में उपलब्ध करा दिया है।

लेकिन अब इसे भारतीय बाजार में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप भी शाओमी की लाइव इवेंट देखना चाहते हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में आगे बताने जा रहे हैं, कि कब, कहां और कैस इसे देखा जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानेंगे।
यहां देखें लाइव: इस इवेंट को शाओमी इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा जा सकता है। साथ ही आप लाइव इवेंट को शाओमी की वेबसाइट और यूट्यूब पर भी देख सकेंगे। आपको बता दें, यह इवेंट शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Xiaomi 14 की संभावित कीमत: जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया है कि, शाओमी 14 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इसे कंपनी ने घरेलू बाजार में 4 स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलबाध कराया है। जिसकी शुरुआती कीमत 3999 युआन (करीब 46,000 रुपये) है, यह कीमत इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि, इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 40,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया जा सकता है।
Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशन: शाओमी 14 के चीनी वेरिएंट की बात करें तो इसमें 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.36 इंच की पंच-होल Oled डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें को इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर चिपसेट शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP+ 50MP+ 64MP मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिल रहा है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 4610mAh की बैटरी दी गई है, जो 90w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन 50w वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications







