Home
Mobile

Xiaomi 14 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, लेईका ट्यून्ड कैमरा के साथ लॉन्च, जाने कीमत

Xiaomi 14 को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 शुरू होने से एक दिन पहले रविवार (25 फरवरी) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया था।

चीनी ब्रांड का फ्लैगशिप हैंडसेट क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर चलता है और इसमें 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ LTPO AMOLED डिस्प्ले है। Xiaomi 14 में एक Summilux लेंस के साथ Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है।

Xiaomi 14 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, लेईका ट्यून्ड कैमरा के साथ लॉन्च

हैंडसेट में पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग है और यह 90W हाइपरचार्ज वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi 14 को पिछले साल Xiaomi 14 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था ।

Xiaomi 14 की कीमत और कलर ऑप्शन : Xiaomi 14 की कीमत सिंगल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए €999 (89,602 रुपये) निर्धारित की गई है। इसे ब्लैक, जेड ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कहा जाता है कि फोन की कीमत भारत में 75,000 रुपये से कम है। बैंक ऑफर शामिल करने के बाद और सस्ता हो जाएगा।

Xiaomi 14 को 7 मार्च को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की बात कही गई है। यह Amazon के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, और कहा जा रहा है कि यह Flipkart पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बता दें कि, Xiaomi 14 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Xiaomi 14 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, लेईका ट्यून्ड कैमरा के साथ लॉन्च

Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशन : डुअल सिम (नैनो +ई-सिम) Xiaomi 14 हाइपरओएस इंटरफेस पर चलता है जो एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड है और इसमें 460ppi पिक्सेल घनत्व के साथ 6.36-इंच LTPO AMOLED (1,200x2,670 पिक्सल) डिस्प्ले और 1Hz से लेकर 120Hz तक एक अनुकूली रिफ्रेस रेट है।

स्क्रीन को 3,000 निट्स की अधिकतम चमक, HDR10+ सपोर्ट और 240Hz तक टच सैंपलिंग दर देने के लिए रेट किया गया है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है जबकि बैक पर 3डी कर्व्ड ग्लास कोटिंग है। यह 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर बेस्ड है, जो 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जुड़ा है।

Xiaomi 14 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, लेईका ट्यून्ड कैमरा के साथ लॉन्च

ऑप्टिक्स के लिए, Xiaomi 14 में एक Summilux लेंस के साथ Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। कैमरा सेटअप में f,1.6 अपर्चर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का लाइट हंटर 900 सेंसर, Leica की 75mm फ्लोटिंग लेंस तकनीक वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर शामिल है।

Xiaomi 14 में कनेक्टिविटी ऑप्शनो में 5G, वाई-फाई 7, NFC, ब्लूटूथ 5.4, GPS, गैलीलियो, GLONASS, Beidou, NavIC और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लीनियर मोटर, आईआर ब्लास्टर, फ्लिकर सेंसर और कलर सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन चार-माइक्रोफोन ऐरे के साथ आता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं।

Xiaomi ने Xiaomi 14 में 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,610mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi 14 price has been set at €999 (Rs 89,602) for the single 12GB RAM + 512GB storage variant. It has been introduced in Black, Jade Green and White color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X