Xiaomi 14 सीरीज MIUI 15 के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) फिलहाल Xiaomi 13T सीरीज पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप Xiaomi 13 सीरीज का ही वेरिएंट है। जिसे जल्द ही ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Xiaomi 13T सीरीज के स्मार्टफोन को Leica ट्यूनिंग के साथ लाए जाने की खबर है। इसी बीच शाओमी के आगामी फ्लैगशिप Xiaomi 14 सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। जिसे कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ ला सकती है।
Xiaomi 14 लीक लॉन्च टाइम लाइन
क्वालकॉम का एनुअल टेक समिट कार्यक्रम माउई, हवाई में आयोजित होगा। जो 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस इवेंट में आगामी फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC का ऐलान किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार आगामी Xiaomi 14 सीरीज के हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC को स्पोर्ट करने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे। आपको बता दें, कंपनी (Xiaomi) नवंबर तक चीन में फ्लैगशिप 14 सीरीज को लॉन्च करेगी।

Xiaomi 14 की स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 14 डिवाइस के वैश्विक और चीनी वेरिएंट को मॉडल नंबर 23127PN0CC और 23127PN0CG के साथ IMEI सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया था। जिससे इसके स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं। Xiaomi 14 को 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं Xiaomi 14 Pro को 90W/120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की खबर है। DCS के अनुसार Xiaomi आगामी Xiaomi 14 सीरीज स्मार्टफोन के साथ MIUI 15 की भी शुरुआत कर सकता है।
Xiaomi 14 के फीचर्स
Xiaomi 14 को लेकर हाल ही में एक लीक की मानें तो वेनिला Xiaomi 14 में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। कंपनी Xiaomi 13 पर डिवाइस को 50MP 1/1.49" से बड़े 1/1.28" सेंसर से लैस करने की जानकारी है। कंपनी अपने इस अपकमिंग हैंडसेट को 3.9 ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ टेलीफोटो सेंसर के साथ पेश कर सकती है। Xiaomi स्मार्टफोन को डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल से पैक्ड करेगा। वहीं इससे पहले की लीक में Xiaomi 14 को 4860mAh की बैटरी से लैस होने की जानकारी सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications








